• Latest
  • Trending
India's growing power in space

भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती ताकत

April 18, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती ताकत

पहली बार 30 किलोवाट लेजर हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
India's growing power in space
विनोद शील

नई दिल्ली। देश की रक्षा प्रौद्योगिकी में मील का पत्थर जोड़ते हुए भारत अंतरिक्ष में युद्ध की क्षमता हासिल करने वाला विश्व का चौथा देश बन चुका है। भारत ने पहली बार 30 किलोवाट लेजर आधारित हथियार प्रणाली का इस्तेमाल कर फिक्स्ड-विंग विमान, मिसाइलों और स्वार्म ड्रोन को मार गिराने की स्टार वार्स क्षमता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

इस कामयाबी के साथ अमेरिका, चीन व रूस जैसे विशिष्ट देशों के समूह में भारत शामिल हो गया है। इन देशों के पास उन्नत लेजर हथियार क्षमताएं हैं।
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में नेशनल ओपन एयर रेंज में एमके-2 (ए) लेजर निर्देशित ऊर्जा हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। अब यह सैन्य प्लेटफार्मों पर उत्पादन व तैनाती के लिए तैयार है।
स्वदेशी रूप से डिजाइन व विकसित इस हथियार प्रणाली की लंबी दूरी पर फिक्स्ड-विंग ड्रोन के हमलों को विफल करने और निगरानी सेंसर व एंटीना नष्ट करने की सामर्थ्य प्रदर्शित की गई।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

डीआरडीओ के उच्च ऊर्जा प्रणाली एवं विज्ञान केंद्र-हैदराबाद ने एलआरडीई, आईआरडीई, डीएलआरएल व शैक्षणिक संस्थानों व भारतीय उद्योगों के साथ इस प्रणाली को विकसित किया है।

जमीन से आसमान तक्, अब होगा और सटीक वार
– 30 किलोवाट की लेजर हथियार प्रणाली 5 किमी दायरे में ड्रोन, मिसाइल और हेलिकॉप्टर जैसे हवाई खतरों को कर सकती है नष्ट।
– संचार और सैटेलाइट संकेतों को जाम करने समेत उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वॉर क्षमताओं में भी यह प्रणाली माहिर।
– जमीन व जहाज दोनों जगह इसका इस्तेमाल संभव। हवाई, रेल, सड़क या समुद्र के जरिये तेजी से होगी तैनाती।
– सटीक लक्ष्य भेदने के लिए 360 डिग्री इलेक्ट्रो ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड (ईओ/आईआर) सेंसर।
बिजली सी गति : लक्ष्य पर बिजली की गति से करेगी हमला। कुछ सेकंड में लक्ष्य तक पहुंचने की मारक क्षमता इसे बनाती है सबसे शक्तिशाली काउंटर ड्रोन सिस्टम।

क्रांतिकारी कदम : डीआरडीओ के अनुसार, यह रक्षा क्षमताओं में क्रांतिकारी कदम है। इससे युद्ध में भारत की स्थिति मजबूत होगी। देश भविष्य के खतरों से निपटने में भी कारगर होगा।

स्वदेश में विकसित तकनीक से मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन
नई दिल्ली। सेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन व विकसित इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम का उपयोग करके पाकिस्तानी सेना के एक ड्रोन को जम्मू में मार गिराया। पाकिस्तानी ड्रोन जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास निगरानी करने की कोशिश कर रहा था।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि चीन में बने पाकिस्तानी सेना के ड्रोन को जम्मू के पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिण में स्थित 16 कोर क्षेत्र में सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने मार गिराया। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन ने इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम को विकसित किया है जिसे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ तैनात किया गया है। यह 2-किलोवाट लेजर बीम से भी लैस है। यह 800 से 1,000 मीटर की प्रभावी सीमा से दुश्मन के ड्रोन को मारकर गिरा सकता है।

अभी तो शुरुआत है
डीआरडीओ के प्रमुख समीर वी. कामत के अनुसार यह तो बस शुरुआत है। हमारी लैब ने दूसरी लैब, उद्योग और शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर यह सफलता पाई है। हम जल्द ही अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। हम हाई एनर्जी माइक्रोवेव एवं इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स जैसे अन्य हथियारों पर भी काम कर रहे हैं। शीघ्र ही ये हमें स्टार वॉर्स जैसी ताकत प्रदान करेंगे। इसका डिजाइन इतना लचीला है कि इसे हर सैन्य जरूरत के लिए भी ढाला जा सकता है। 300 किलोवाट का ‘सूर्य’ लेजर हथियार भी बना रहा है जो 20 किलोमीटर की दूरी तक तेज गति की मिसाइल और ड्रोन को भी नष्ट कर सकता है।

– इस सामर्थ्य वाला भारत चौथा देश बना
– अमेरिका, चीन और रूस के पास ये क्षमता

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation