• Latest
  • Trending
India's first public policy lab in Hindu College in collaboration with Railways

रेलवे के सहयोग से हिन्दू कॉलेज में देश की पहली पब्लिक पॉलिसी लैब

April 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेलवे के सहयोग से हिन्दू कॉलेज में देश की पहली पब्लिक पॉलिसी लैब

- उच्च शिक्षा में नीति-चिंतन व अनुसंधान बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
India's first public policy lab in Hindu College in collaboration with Railways

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में देश की पहली पब्लिक पॉलिसी लैब स्थापित की है। यह उपलब्धि उच्च शिक्षा में नीति-चिंतन और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस लैब का उद्घाटन नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने किया। इससे देश को आर्थिक मजबूती देने में मदद मिलेगी।
सुब्रह्मण्यम ने इस लैब को भारत के 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे-जैसे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, हमें ऐसे संस्थानों की जरूरत है जो न केवल शिक्षा दें, बल्कि नए विचार और समाधान भी लाएं। हिंदू कॉलेज की यह लैब नीति-निर्माण के क्षेत्र में भारत को नई दिशा देगी।
नीति-निर्माण की वास्तविक चुनौतियों पर काम करेगी
यह लैब इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) और हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एच एससीएएल) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर ) सहयोग से बनाई गई है। यह नीति-निर्माण की वास्तविक चुनौतियों पर काम करेगी, जिसमें नीतियों का सिमुलेशन, जमीनी स्तर पर अनुसंधान और व्यावहारिक अध्ययन शामिल होंगे।
‘विकसित भारत’ का सपना पूरा होगा
आईआरएफसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार दुबे ने कहा कि यह लैब सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि एक जीवंत विचार है। यह ‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने में मदद करेगी। हिंदू कॉलेज के साथ हमारी यह साझेदारी भविष्य के नीति-निर्माताओं को तैयार करने का एक अनोखा प्रयास है। हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. अंजु श्रीवास्तव ने इसे कॉलेज और दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह लैब नई शिक्षा नीति के लक्ष्य के साथ पूरी तरह मेल खाती है। हम नीति-चिंतन और अनुसंधान को बढ़ावा देकर देश में एक नया अकादमिक मॉडल स्थापित कर रहे हैं।
लैब के कार्यक्रम और योजनाएं
पब्लिक पॉलिसी लैब ने अपना पहला प्रमुख कार्यक्रम ‘पब्लिक पॉलिसी इन एक्शन’ शुरू कर दिया है। यह एक सर्टिफिकेशन कोर्स है, जो स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए बनाया गया है। इसके अलावा, लैब राष्ट्रीय कार्यशालाएं, अकादमिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और नीति फेलोशिप योजनाएं शुरू करेगा। इनमें भारत और विदेशों के विशेषज्ञों और छात्रों की भागीदारी होगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation