• Latest
  • Trending

चीन के सोलर मार्केट में भारत की एंट्री

November 1, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीन के सोलर मार्केट में भारत की एंट्री

इनोक्स सोलर ने की 7000 करोड़ रुपए की डील

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को नई रफ्तार देने वाला एक बड़ा समझौता हुआ है। इनोक्सजीएफएल ग्रुप की कंपनी इनोक्स सोलर ने चीन की प्रमुख सोलर एनर्जी कंपनी लॉन्गी ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ लगभग ₹7,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया है। इस करार के तहत अगले तीन वर्षों में इनोक्स सोलर, लॉन्गी को 5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति करेगी। यह डील न केवल भारत की सोलर इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि दुनिया भारत की बढ़ती विनिर्माण क्षमता पर भरोसा करने लगी है और इसमें चीन जैसे देश भी शामिल हैं।
सोलर मॉड्यूल के उत्पादन में
तेजी से बढ़ रहा भारत
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, चीन की लॉन्गी ग्रीन एनर्जी भारतीय बाजार के लिए मॉड्यूल इनोक्स सोलर से खरीदेगी। इस डील के तहत लॉन्गी, इनोक्स को अपनी उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुभव से मदद करेगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि इनोक्स के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता पर खरे उतरें। यह डील ऐसे समय में हुई है जब भारत सोलर मॉड्यूल के घरेलू उत्पादन को तेजी से बढ़ा रहा है, ताकि आयात पर निर्भरता कम की जा सके।
इनोक्स सोलर का विस्तार
इनोक्स सोलर ने हाल ही में अहमदाबाद के पास बावला में अपना नया सोलर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र शुरू किया है। पहले चरण में इसकी क्षमता 1.2 गीगावाट रखी गई है, जिसे अगले चरण में 3 गीगावाट तक बढ़ाया जाएगा। कंपनी यहीं नहीं रुक रही है, वह ओडिशा के ढेंकनाल में एक और बड़ा सोलर सेल और मॉड्यूल प्लांट बना रही है, जिसकी कुल क्षमता 4.8 गीगावाट होगी। इस सुविधा से भारत में सोलर निर्माण की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
आईपीओ की तैयारी और भविष्य की योजना
इनोक्स सोलर की मूल कंपनी इनोक्स क्लीन एनर्जी भी अब पब्लिक इश्यू लाने की तैयारी में है। कंपनी का आईपीओ इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में आने की संभावना है।

इसका उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाना है। भारत में वर्तमान में सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 100 गीगावाट से अधिक है, जबकि सोलर सेल निर्माण क्षमता 27 गीगावाट है, जो इस साल के अंत तक बढ़कर 40 गीगावाट होने की उम्मीद है।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

सरकारी नीतियों से बढ़ा स्थानीय उत्पादन

भारत सरकार द्वारा मॉड्यूल और सेल पर आयात शुल्क, और घरेलू सामग्री अनिवार्यता जैसी नीतियों ने स्थानीय विनिर्माण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। इन नियमों ने कंपनियों को भारत में ही उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। इनोक्स और लॉन्गी के बीच हुआ यह समझौता उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे भारत सौर ऊर्जा निर्माण में वैश्विक सप्लाई चेन का मजबूत केंद्र बन सकेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation