• Latest
  • Trending

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ बनेगा दुश्मनों का काल

June 5, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ बनेगा दुश्मनों का काल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पाकिस्तान पहलगाम में आतंकवादी हमला करवाकर अपने आप को बहादुर समझ रहा था। बैसरन घाटी में धर्म पूछकर नरसंहार करने की इस बर्बर घटना देश के साथ ही पूरी दुनिया सदमे में आ गई थी। तब भारत ने एक साथ हुंकार भरी और एलान-ए-जंग की घोषणा करते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों और उन्हें संरक्षण देने वाले उनके आका को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर महज 22 मिनट में पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 टेररिस्ट कैंप को मिट्टी में मिला दिया। भारत ने ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल से ऐसा प्रचंड प्रहार किया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अभी तक उसे भूल नहीं पा रहे हैं। आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की ऐसी हालत तब है, जब भारत ने अभी तक अपने ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल नहीं किया है।

भारत ने अग्नि सीरीज के तहत लंबी दूरी तक मार करने वाली आईसीबीएम यानी इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल डेवलप की है। इनमें से अग्नि-5 लंबी दूरी तक मार करने वाली खतरनाक मिसाइल है। डीआरडीओ की ओर से डेवलप यह मिसाइल न्यूक्लियर के साथ ही कन्वेंशनल वॉरहेड (परंपरागत हथियार) को ले जाने में सक्षम है। अग्नि-5 की ऐसी कई खूबियां हैं, जो इसे बेहद ही खतरनाक और घातक बनाती हैं। अग्नि-5 एक साथ कई टारगेट को तबाह करने में सक्षम है. अग्नि-5 को ऐसी तकनीक से लैस किया गया है, जिसे डिफेंस एक्सपर्ट मिसाइल बस कहते हैं। जिस तरह बस में एक साथ कई यात्री सफर कर सकते हैं, उसी तरह अग्नि-5 मिसाइल एक साथ कई वॉरहेड को अपने साथ ले जाने और दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है। अग्नि-5 के विकास के साथ ही मिसाइल टेक्नोलॉजी में भारत गिने-चुने देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

अग्नि-5 इंटर-कॉन्टिनेंटल मिसाइल की रेंज इतनी ज्यादा है कि पाकिस्तान चाहे भी तो वहां तक अपने पैर नहीं फैला सकता। इसकी रेंज में चीन का अधिकांश हिस्सा भी आ गया है। विशेषज्ञों की मानें तो अग्नि-5 की रेंज 5000 से 5800 किलोमीटर के रेंज में है। कुछ एक्सपर्ट तो इसकी रेंज 7000 किलोमीटर से भी ज्यादा बताते हैं। भारत अग्नि सीरीज के तहत डेवलप की जा रही मिसाइल की रेंज को 10,000 से 12,000 किलोमीटर तक करने की योजना पर भी काम कर रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने जिस ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल किया, फिलहाल उसकी अधिकतम रेंज 450 किलोमीटर है। शुरुआत में इसकी रेंज 290 किलोमीटर थी। इसे बढ़ाकर 800 किलोमीटर तक करने की प्लानिंग पर डीआरडीओ लगातार काम कर रहा है। अब जरा सोचिए जो पाकिस्तान ब्रह्मोस मिसाइल के प्रहार से ही बिलबिला उठा यदि उसपर अग्नि-5 से अटैक किया गया तो आतंकवादियों के आका का क्या हाल होगा। पाकिस्तान एक ही झटके में छिन्न-भिन्न हो जाएगा।

एम आईआरवी तकनीक से लैस है अग्नि-5
11 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बड़ा एलान करते हुए कहा था कि अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का एम आईआरवी यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हिकल टेक्नोलॉजी के साथ सफल परीक्षण किया गया है। इसके साथ ही भारत उस क्लब में शामिल हो गया, जिसमें चुनिंदा देश ही शामिल हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation