• Latest
  • Trending

इंडियन एयरफोर्स की बढ़ेगी धमक, मिलेंगे 97 फाइटर जेट

August 29, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इंडियन एयरफोर्स की बढ़ेगी धमक, मिलेंगे 97 फाइटर जेट

60 हजार करोड़ की डील अंतिम चरण में, डीआरडीओ की 'देसी' टेक्नोलॉजी ने किया कमाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए अब विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच 97 तेजस एमके1ए लड़ाकू विमानों का एक बड़ा सौदा अंतिम चरण में है। इस सौदे की कीमत करीब 60,000 करोड़ रुपये है और उम्मीद है कि यह साल 2025 के अंत तक पूरा हो जाएगा। वहीं, इन सभी विमानों में डीआरडीओ द्वारा विकसित एक देसी टेक्नोलॉजी ने कमाल कर दिया है जिसके बाद इस डील का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
‘उत्तम’ एईएसए रडार का कमाल
एईएसए का मतलब है एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे। यह एक ऐसी अत्याधुनिक तकनीक है जो पारंपरिक रडार की तुलना में कहीं ज्यादा प्रभावी होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तम रडार 150 किलोमीटर से अधिक की दूरी से दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और अन्य लक्ष्यों का पता लगा सकता है और उन्हें ट्रैक कर सकता है।
इतना ही नहीं, यह एक ही समय में हवा से हवा, हवा से जमीन और हवा से समुद्र में लक्ष्यों का पता लगाने में सक्षम है। ऐसे में, यह देसी टेक्नोलॉजी तेजस एमके1ए को एक घातक मल्टीरोल लड़ाकू विमान बना देती है। बता दें, इस रडार को भारत में ही डिजाइन और विकसित किया गया है।
तेजस एमके1ए में
क्या-क्या है खास?
तेजस एमके1ए, एमके1 का एक एडवांस वर्जन है, जिसमें कई सुधार किए गए हैं। यह एक 4.5 जनरेशन का हल्का लड़ाकू विमान है, जिसमें 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसमें इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट और बियॉन्ड विजुअल रेंज (बीवीआर) मिसाइल दागने की क्षमता जैसी एडवांस फीचर्स हैं।
इस बड़े ऑर्डर को समय पर पूरा करने के लिए एचएएल और वायुसेना उत्तम रडार के उत्पादन के लिए प्लान कर रहे हैं, ताकि 97 लड़ाकू विमानों के उत्पादन में देरी न हो जिससे जल्द ही भारतीय वायुसेना को जरूरी लड़ाकू विमानों से लैस किया जा सके। वहीं इस नए ऑर्डर के साथ, भारतीय वायुसेना के पास तेजस एमके1ए की कुल संख्या 180 हो जाएगी, जो आने वाले समय में वायुसेना की युद्धक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation