• Latest
  • Trending
India will share its experience in bridging gender gap: Annapurna

भारत लैंगिक भेदभाव पाटने का अपना अनुभव साझा करेगा : अन्नपूर्णा

March 21, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत लैंगिक भेदभाव पाटने का अपना अनुभव साझा करेगा : अन्नपूर्णा

केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं की स्थिति पर सीएसडब्ल्यू के सत्र को किया संबोधित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
India will share its experience in bridging gender gap: Annapurna

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने लैंगिक डिजिटल विभाजन को पाटने के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के इस्तेमाल के अपने अनुभवों को विश्व के साथ साझा करने की इच्छा व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेताओं ने डिजिटल वित्तीय समावेशन को बढ़ाने की दिशा में देश द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। लैंगिक डिजिटल विभाजन का मतलब है पुरुषों और महिलाओं के बीच इंटरनेट और डिजिटल तकनीकों के इस्तेमाल में अंतर।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, ‘भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के साथ आगे बढ़ रहा है और एक ऐसे देश का निर्माण कर रहा है जहां महिलाएं अवधारणा से लेकर डिजाइन, कार्यान्वयन और निगरानी तक के क्षेत्रों में सक्रिय नेतृत्व कर रही हैं।’
वह महिलाओं की स्थिति पर आयोग (सीएसडब्ल्यू) के 69वें सत्र के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आई थीं। देवी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और संयुक्त राष्ट्र महिला द्वारा आयोजित मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।
इस सम्मेलन का विषय था ‘महिला सशक्तिकरण के लिए डिजिटल और वित्तीय समावेशन’ तथा ‘महिला सशक्तिकरण के लिए वित्तपोषण – मुख्य संसाधनों की महत्ता’। लैंगिक आधारित डिजिटल विभाजन को
पाटने और एक सुदृढ़ सरकारी प्रणाली के निर्माण के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित करते हुए देवी ने कहा, ‘भारत को अपने अनुभव को विश्व के साथ साझा करने में खुशी होगी।
उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए संसाधनों की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर प्रकाश डाला। देवी सीएसडब्ल्यू में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं, जो महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक सम्मेलन है। यह वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग का 69वां सत्र 21 मार्च को समाप्त होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation