• Latest
  • Trending

भारत को मिलेगा चीन-पाक में तबाही मचाने वाला सुपर फाइटर जेट

July 4, 2025
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
खाड़ी देशों में नौकरी

खाड़ी में काम करने वालों के लिए एक बदलाव चुपचाप हुआ है — और यह नौकरी से ज़्यादा उस पैसे से जुड़ा है जो घर आता है

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

खेलो इंडिया का पैसा आठ गुना हुआ — पर गांव-कस्बे के बच्चे के लिए असली बदलाव यह है कि अब चुनाव स्कूल में ही होगा

August 3, 2026
monsoon

पहाड़ों पर छह दिन की बारिश की चेतावनी है — और खेत के हिसाब से देखें तो यह बारिश सही वक़्त पर आई है

August 3, 2026
renewable-energy-1.webp

दिन की धूप का हल भारत ने निकाल लिया। असली समस्या अब शाम सात बजे की है।

August 2, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

August 2, 2026
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 39 पदकों के साथ किया शानदार समापन

39 मेडल और एक झंडा: भारत ग्लासगो से जीत लेकर लौट रहा है और 2030 की ज़िम्मेदारी लेकर भी

August 2, 2026
medical

5 लाख का इलाज, 1,949 बीमारियाँ और अब हर राज्य — पर कार्ड अस्पताल के दरवाज़े पर नहीं, आज बनवाइए

August 2, 2026
exam

अगस्त परीक्षाओं का महीना है — कल से रेलवे, 21 से यूपीएससी: तारीख़ें, तैयारी और वे ग़लतियाँ जो हर साल दोहराई जाती हैं

August 2, 2026
mansoon

पहाड़ों पर छह दिन लगातार बारिश और मैदान में तीन दिन — मौसम विभाग की तारीख़ें पढ़िए, फिर अपना हफ़्ता तय कीजिए

August 2, 2026
farmer

छह हज़ार रुपये साल और पाँच साल की पक्की तारीख़ — पीएम-किसान का असली फ़ायदा रक़म में नहीं, भरोसे में है

August 1, 2026
Monday, August 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत को मिलेगा चीन-पाक में तबाही मचाने वाला सुपर फाइटर जेट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। रूस ने भारत को अपना सुपर फाइटर जेट देने का प्रस्ताव दिया है। यह सुपर फाइटर पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान एसयू-57ई है। इतना ही नहीं, रूस भारत को इस विमान का पूरा सोर्स-कोड भी देगा। इसका मतलब है कि भारत को विमान की तकनीक की पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही, भारत को इसे अपने देश में बनाने का लाइसेंस भी मिलेगा। यह खबर पाकिस्तान, चीन और अमेरिका के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है क्योंकि अमेरिका ने भारत को कभी अपनी तकनीक नहीं दी। वहीं, चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के सीमा विवाद हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत चाहता है कि रूस इस विमान में भारत में बने सिस्टम लगाए। जैसे कि जीएएन-आधारित एआईएसए रडार और मिशन कंप्यूटर। फिलहाल, रूस इस पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि इस फाइटर जेट के आने से भारत की पूरे दक्षिण एशिया में बादशाहत हो जाएगी।
सुखोई एसयू-57ई एक शानदार लड़ाकू विमान है, जो एसयू-57 का ही एडवांस वर्जन है। यह दो इंजन वाला पांचवीं पीढ़ी का विमान है। इसे रूस की सुखोई कंपनी ने बनाया है। यह दुश्मन को धोखा देने में माहिर है। यानी, यह रडार को चकमा दे सकता है। एसयू-57ई बिल्कुल कम जगह का इस्तेमाल करते हुए जिस तरह का एरोबेटिक्स करता है, उसे देखकर लोग सन्न रह जाते हैं। एसयू-57ई की खूबियों की बात करें तो यह रूस का पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ लड़ाकू विमान है। यह सुपरसोनिक क्रूज, स्टेल्थ डिजाइन और मल्टीरोल क्षमताओं से लैस है। इसकी अधिकतम गति 2470 किमी प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है। इसकी ऑपरेशनल रेंज 3500 से 4800 किमी तक है।
कैसे दुश्मन के लिए खतरनाक बन जाता है
यह एईएसए रडार, आधुनिक एवियोनिक्स और एआई-सहायता प्राप्त युद्ध प्रणाली से लैस है। एसयू-57ई में हवा-से-हवा और हवा-से-जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें, हाइपरसोनिक हथियार और 30एमएम ऑटो-कैनन हैं। इसका उन्नत सुपरमैन्युवरेबिलिटी सिस्टम इसे हवाई युद्ध में बेहद खतरनाक बना देता है। यह रूस के सबसे आधुनिक और घातक स्टेल्थ फाइटर जेट में से एक है। एसयू-57 रूस का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है, जिसे 2010 में पहली बार उड़ाया गया। 2020 से रूसी वायुसेना में शामिल किया गया।
इतना पॉवरफुल इंजन
एसयू-57ई फाइटर जेट में सैटर्न एएल-41एफ1 इंजन लगा है। यह दो आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक 88.3 किलोन्यूटन का ड्राई थ्रस्ट और 142.2 किलोन्यूटन का आफ्टरबर्नर थ्रस्ट पैदा करने में सक्षम है। आपातकालीन पावर सेटिंग में यह 147.1 किलोन्यूटन तक थ्रस्ट पैदा कर सकता है। एएल-41एफ1 इंजन एसयू-57ई को सुपरक्रूज करने की क्षमता देता है, यानी आफ्टरबर्नर का उपयोग किए बिना भी सुपरसोनिक गति से उड़ान भरने की क्षमता। यह इंजन एसयू-57ई को हाई स्पीड और चपलता प्रदान करता है, जो इसे एक शक्तिशाली लड़ाकू विमान बनाता है।
एएमसीए में अभी देरी होने के कारण
एसयू-57ई सौदा भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल, भारत का अपना एएमसीए प्रोग्राम अभी शुरूआती दौर में है। इसे पांचवीं पीढ़ी का विमान बनाने में कम से कम दस साल लगेंगे। यह भी खबर है कि अमेरिका ने भी भारत को अपना एफ-35 विमान बेचने का प्रस्ताव दिया था लेकिन भारत शायद रूस से ही विमान खरीदेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़े कदम में एएमसीए प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है। इससे भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस प्रोजेक्ट को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी संभालेगी।
एएमसीए विकसित करने में एएमसीए को भारत की पांचवीं पीढ़ी की वायु शक्ति के तौर पर देखा जा रहा है। यह रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने में बड़ी मदद करेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation