• Latest
  • Trending
India-US closer to BTA

भारत-अमेरिका बीटीए के करीब

April 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत-अमेरिका बीटीए के करीब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
India-US closer to BTA

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

विनोद शील

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत प्रारंभ होने वाली है। भारतीय वार्ताकार शीघ्र ही वॉशिंगटन डीसी जाएंगे जहां वे औपचारिक बातचीत की शुरुआत करेंगे। दोनों देशों की कोशिश है कि जल्द से जल्द समझौता हो जाए। अगर सब कुछ सही रहा तो साल के अंत से पहले ये डील पूरी हो जाएगी। बातचीत में डिजिटल टैक्स और टैरिफ में कटौती जैसे कई मुद्दों पर भी बात होगी।
इस बीच भारत दौरे पर आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यह घोषणा की कि मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के मसौदे के बिंदुओं पर सहमति बन गई है। दोनों देशों के बीच वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे यानी बीटीए पर वेंस ने कहा कि अमेरिका एक निष्पक्ष समझौते का हिमायती है जिससे दोनों देशों को फायदा हो। उपराष्ट्रपति वेंस का यह भारत दौरा चार दिवसीय है। सोमवार को उन्होंने अपनी पत्नी उषा वेंस व तीन बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। दो दिनों के लिए उनका दौरा निजी भी है।
उपराष्ट्रपति वेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप के पारस्परिक शुल्क लगाने के फैसले से दुनियाभर में उपजी चिंताओं पर भी अपनी सरकार की स्थिति स्पष्ट की और कहा, ‘आलोचक कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रेड वार बाहर से नौकरियों को अमेरिका लाने के लिए छेड़ा है, जो सच नहीं है। वह अमेरिका के भारत जैसे मित्र देशों से वैश्विक कारोबार को संतुलित करना चाहते हैं ताकि साथ मिलकर भविष्य बनाया जा सके। फरवरी, 2025 में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सदी के अंत तक द्विपक्षीय कारोबार को 500 अरब डालर करने का लक्ष्य रखा है और वे दोनों इसको लेकर काफी गंभीर हैं। दोनों देशों की सरकारें काफी कठिन मेहनत कर रही हैं ताकि ऐसा कारोबारी समझौता किया जा सके।
वेंस ने कहा कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा निकल गया है। अब 75 वर्ष शेष हैं। 21वीं सदी का यह भविष्य भारत व अमेरिका के रिश्तों की मजबूती से तय होगा। वेंस ने चीन का नाम तो नहीं लिया, लेकिन हिंद प्रशांत क्षेत्र की स्थिति का जिक्र किया और कहा कि अमेरिका भारत को इस क्षेत्र की सबसे मजबूत इकॉनोमी बनाना चाहता है। इससे इस क्षेत्र में स्थिरता आएगी।
डिजिटल टैक्स और टैरिफ जैसे मुद्दों पर होगी बात
अमेरिका के साथ प्रस्तावित समझौते में 19 चैप्टर होंगे। इसमें कई तरह के मुद्दे शामिल होंगे। जैसे कि डिजिटल टैक्स से जुड़े नियम, टैरिफ में कटौती और गैर-टैरिफ उपाय।
बातचीत के तौर-तरीकों में यह तय किया गया है कि किन मुद्दों पर बात होगी। साथ ही, यह भी तय किया गया है कि तकनीकी पहलुओं पर कैसे काम होगा। जैसे कि नियमों की उत्पत्ति या कस्टम में आसानी। हालांकि, अभी तक कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया गया है।
बीटीए वार्ता के लिए भारत के मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल की टीम वॉशिंगटन डीसी में तीन दिनों तक बातचीत करेगी। इस दौरान आगे की राह पर चर्चा होगी। एक अधिकारी ने कहा, “दोनों पक्ष महत्वाकांक्षा के स्तर पर चर्चा करेंगे। संदर्भ की शर्तों को और विकसित किया जाएगा और उन पर चर्चा की जाएगी।”
टैरिफ पर है ट्रंप का खास फोकस
सूत्रों का कहना है कि सेवाओं को दूसरे चरण में शामिल किया जा सकता है। सरकार सेवाओं पर खास ध्यान दे रही है। ट्रंप ने ज्यादातर टैरिफ पर ध्यान केंद्रित किया है। वे चाहते हैं कि अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण उत्पादों पर शुल्क कम किया जाए। ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर टैरिफ को लेकर आलोचना की है। वे ऑटोमोबाइल, व्हिस्की और कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में शुल्क कम करना चाहते हैं।
दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर बन सकती है सहमति
उल्लेखनीय है कि मार्च की शुरुआत में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए सहमत हुए थे लेकिन उसके बाद से दोनों देशों ने एक-दूसरे पर टैरिफ लगाए हैं। ट्रंप ने 90 दिनों के लिए टैरिफ को रोकने का प्रस्ताव दिया है। इससे दोनों देशों को कुछ आसान मुद्दों पर सहमति बनाने का मौका मिल सकता है। सूत्रों का कहना है कि ये तभी मुमकिन है जब अमेरिका बातचीत करने को तैयार हो क्योंकि दुनिया भर के देश अमेरिका से टैरिफ से बचने के तरीके जानने के लिए वॉशिंगटन जा रहे हैं।
बीटीए से होगा फायदा
सूत्रों के अनुसार भारत, अमेरिका के साथ बीटीए को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गया है। इसमें प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के तहत शून्य सीमा शुल्क पर आयात करने की सुविधा होगी और इसके साथ ही द्विपक्षीय व्यापार करने में भी मदद मिलेगी। यह जानकारी सोमवार 21 जनवरी को पैंटोमैथ ग्रुप की कंपनी असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड (एसीएमआईआईएल) की रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बीटीए से डिफेंस, क्लीन एनर्जी और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में उच्च स्तरीय अमेरिकी टेक्नोलॉजी आयात के भी रास्ते खुलेंगे।
भारत-ब्रिटेन में ट्रेड डील लगभग अंतिम चरण में
भारत और ब्रिटेन के बीच भी एक व्यापार समझौता होने वाला है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने विगत दिनों कहा कि भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते के ज्यादातर पहलुओं को अंतिम रूप दे दिया है। दोनों देशों के बीच निवेश संधि पर भी बातचीत शुरू हो गई है।
बातचीत के तौर-तरीकों में यह तय किया गया है कि किन मुद्दों पर बात होगी। साथ ही, यह भी तय किया गया है कि तकनीकी पहलुओं पर कैसे काम होगा। जैसे कि नियमों की उत्पत्ति या कस्टम में आसानी। हालांकि, अभी तक कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया गया है। बीटीए वार्ता के लिए भारत के मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल की टीम वॉशिंगटन डीसी में तीन दिनों तक बातचीत करेगी। इस दौरान आगे की राह पर चर्चा होगी। एक अधिकारी ने कहा, दोनों पक्ष महत्वाकांक्षा के स्तर पर चर्चा करेंगे। संदर्भ की शर्तों को और विकसित किया जाएगा और उन पर चर्चा की जाएगी।
टैरिफ पर है ट्रंप का खास फोकस
सूत्रों का कहना है कि सेवाओं को दूसरे चरण में शामिल किया जा सकता है। सरकार सेवाओं पर खास ध्यान दे रही है। ट्रंप ने ज्यादातर टैरिफ पर ध्यान केंद्रित किया है। वे चाहते हैं कि अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण उत्पादों पर शुल्क कम किया जाए। ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर टैरिफ को लेकर आलोचना की है। वे ऑटोमोबाइल, व्हिस्की और कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में शुल्क कम करना चाहते हैं।
दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर
बन सकती है सहमति
उल्लेखनीय है कि मार्च की शुरुआत में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए सहमत हुए थे।
ट्रंप ने 90 दिनों के लिए टैरिफ को रोकने का प्रस्ताव दिया है। इससे दोनों देशों को कुछ आसान मुद्दों पर सहमति बनाने का मौका मिल सकता है। सूत्रों का कहना है कि ये तभी मुमकिन है जब अमेरिका बातचीत करने को तैयार हो क्योंकि दुनिया भर के देश अमेरिका से टैरिफ से बचने के तरीके जानने के लिए वॉशिंगटन जा रहे हैं।
बीटीए से होगा फायदा
सूत्रों के अनुसार भारत, अमेरिका के साथ बीटीए को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गया है। इसमें प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के तहत शून्य सीमा शुल्क पर आयात करने की सुविधा होगी और इसके साथ ही द्विपक्षीय व्यापार करने में भी मदद मिलेगी।
यह जानकारी सोमवार 21 जनवरी को पैंटोमैथ ग्रुप की कंपनी असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड (एसीएमआईआईएल) की रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बीटीए से डिफेंस, क्लीन एनर्जी और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में उच्च स्तरीय अमेरिकी टेक्नोलॉजी आयात के भी रास्ते खुलेंगे।
भारत-ब्रिटेन में ट्रेड डील
लगभग अंतिम चरण में
भारत और ब्रिटेन के बीच भी एक व्यापार समझौता होने वाला है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने विगत दिनों कहा कि भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते के ज्यादातर पहलुओं को अंतिम रूप दे दिया है। दोनों देशों के बीच निवेश संधि पर भी बातचीत शुरू हो गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation