• Latest
  • Trending

भारत के स्वदेशी माणिक इंजन के उत्पादन की तैयारी

November 1, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के स्वदेशी माणिक इंजन के उत्पादन की तैयारी

बढ़ेगी क्रूज मिसाइलों की ताकत, थर्रा जाएंगे दुश्मन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के स्वदेशी माणिक एसटीएफई इंजन की जल्द बड़े पैमाने पर उत्पादन की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिससे मिसाइल प्रोग्राम में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। यह इंजन टेक्नोलॉजी और क्षमता में दुश्मनों के लिए चुनौती साबित होगा।
यह इंजन भारत के सबसोनिक क्रूज मिसाइल प्रोग्राम, जैसे निर्भय और लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल के लिए ताकतवर साबित होगा।
बड़ी छलांग

गैस टरबाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (जीटीआरई), जो डीआरडीओ के तहत काम करता है, ने इस इंजन का डेवलपमेंट पूरा कर लिया है। अब इसके प्रोडक्शन की तैयारी चल रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

– चीन-पाकिस्तान सीमा पर रैपिड एक्शन का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में एचएएल जैसी सरकारी कंपनियों के साथ-साथ निजी कंपनियों को भी इंजन बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह मॉडल भारत के डिफेंस सेक्टर में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप की नई मिसाल बनेगा।

1,000 से ज्यादा मिसाइलों की जरूरत
भारतीय सेनाओं को आने वाले वर्षों में करीब 1,000 क्रूज मिसाइलों की जरूरत होगी, जिनमें यह इंजन इस्तेमाल होगा। इसके लिए उत्पादन की क्षमता बढ़ाना जरूरी है ताकि समय पर आपूर्ति की जा सके। यह इंजन करीब 400-450 किग्रा थ्रस्ट देता है और मिसाइलों को 0.8 मैक यानी लगभग 980 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ाने में सक्षम है।

3डी प्रिंटिंग से बनेगा और तेज
जीटीआरई अब इंजन के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को 3डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इससे बनाने की प्रक्रिया तेज होगी, लागत कम होगी और डिजाइन में सुधार करना भी आसान हो जाएगा। यही नहीं, यह भारत में मिसाइल इंजन बनाने की दिशा में एक नई टेक्नोलॉजी क्रांति साबित हो सकती है।

आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम
पहले भारत को अपनी क्रूज मिसाइलों के लिए विदेशी इंजनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे प्रोजेक्ट में देरी होती थी लेकिन अब माणिक इंजन के आने से भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि भविष्य में अपने सहयोगी देशों को भी ये इंजन निर्यात कर सकेगा। इंजन का प्रोडक्शन शुरू होना भारत की डिफेंस टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। यह सिर्फ एक इंजन नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती टेक्नोलॉजी ताकत और आत्मनिर्भर रक्षा नीति का प्रतीक है जो आने वाले समय में दुश्मनों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation