• Latest
  • Trending

भारत खरीदने जा रहा ‘उड़ने वाला शेर’

November 8, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत खरीदने जा रहा ‘उड़ने वाला शेर’

200 किमी दूर से मार गिराएगा दुश्मन के फाइटर जेट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 8, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स अब और ज्यादा ताकतवर होने जा रही है। देश जल्द ही अपने राफेल फाइटर जेट्स के लिए मेटियोर एयर टू एयर मिसाइल खरीदने वाला है। माना जा रहा है कि इससे भारत की हवाई मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। मेटियोर मिसाइल की खास बात यह है कि यह 200 किलोमीटर दूर तक उड़ रहे दुश्मन के विमान को भी मिनटों में गिरा सकती है। यह वही मिसाइल है जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक बियांड विजुयल रेंज (बीवीआर) मिसाइल माना जाता है। यानी ऐसी मिसाइल जो पायलट की नजर से बाहर उड़ रहे लक्ष्य को भी लॉक कर सकती है। डिफेंस एक्सपर्ट इसे ‘उड़ने वाला शेर’ भी कहते हैं।
मेटियोर मिसाइल यूरोप की रक्षा कंपनी एमबीडीए ने बनाई है। यह मिसाइल पहले से ही फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी की वायु सेनाओं में शामिल है। अब भारत इसे अपने राफेल फाइटर जेट में जोड़ने जा रहा है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, करीब 1,500 करोड़ रुपये की लागत वाला यह सौदा आखिरी चरण में है और जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मेटियोर मिसाइलों को भारत की राफेल स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा। ये वही राफेल हैं जो 2016 में फ्रांस से भारत आए थे।
200 किलोमीटर की रेंज
मेटियोर दुश्मन के विमान, ड्रोन या मिसाइल को 200 किलोमीटर दूर से मार गिरा सकती है। यानी दुश्मन को पता भी नहीं चलेगा कि वह कब निशाने पर आ गया
रामजेट इंजन तकनीक
इसमें एक खास प्रकार का इंजन होता है जिसे रामजेट कहा जाता है। यह इंजन मिसाइल को लगातार सुपरसोनिक स्पीड यानी करीब 5000 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर उड़ने की ताकत देता है।
स्मार्ट टार्गेट लॉक सिस्टम
मेटियोर में एक बेहद एडवांस एक्टिव रडार सीकर लगा है, जो दुश्मन के विमान को लॉक करके तब तक पीछा करता है जब तक वह उसे खत्म न कर दे।
नो एस्केप जोन
इस मिसाइल का एक पहलू है इसका नो एस्केप जोन, जो अन्य मिसाइलों के मुकाबले सबसे बड़ा है। यानी दुश्मन चाहे कितनी भी तेज उड़ान भर ले, मेटियोर के हमले से बच नहीं सकता।
नेटवर्क बेस्ड वारफेयर सिस्टम
मेटियोर को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह अन्य फाइटर जेट्स या ग्राउंड कंट्रोल सेंटर से रीयल टाइम डेटा लेकर काम कर सके। यानी ये एक टीम फाइटर की तरह काम करती है।
राफेल के साथ मेटियोर की जोड़ी
हवा में ‘डेडली कॉम्बो’
इंडियन एयरफोर्स के राफेल फाइटर्स पहले से ही दुनिया के सबसे एडवांस जेट्स में गिने जाते हैं लेकिन मेटियोर जुड़ने के बाद यह जोड़ी अजेय हो जाएगी क्योंकि राफेल का रडार सिस्टम 400 किमी तक टार्गेट पकड़ सकता है। मेटियोर उस टार्गेट को 200 किमी दूर से तबाह कर सकती है। यानी दुश्मन की नजर भारत के फाइटर पर पड़े, उससे पहले उसका विमान धुएं में बदल चुका होगा। एक वायुसेना अधिकारी ने बताया, मेटियोर हमारे लिए गेमचेंजर साबित होगी। यह हमारी हवाई सीमाओं को किसी भी दुश्मन से 100% सुरक्षित बना देगी।”
पाकिस्तान और चीन की क्यों बढ़ेगी टेंशन
मेटियोर के आने से सबसे ज्यादा टेंशन पाकिस्तान और चीन को होगी। दरअसल, पाकिस्तान की वायुसेना फिलहाल चीनी पीएल-15 मिसाइल इस्तेमाल करती है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मिसाइलों की सटीकता मेटियोर जैसी नहीं है। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। जवाब में पाकिस्तान ने चीन से मिली पीएल-15 मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, लेकिन एक भी भारतीय विमान को नुकसान नहीं पहुंचा सकी।
एक रक्षा विश्लेषक के मुताबिक, मेटियोर की तुलना में चीनी पीएल-15 मिसाइलें कम सटीक हैं। अब अगर भारत के पास मेटियोर है, तो हवाई लड़ाई में पाकिस्तान और चीन, दोनों को दूर से ही मात मिलेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation