• Latest
  • Trending

अंतरिक्ष-विमानन क्षेत्र में वैश्विक-नेता बन रहा भारतः पीएम मोदी

June 5, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अंतरिक्ष-विमानन क्षेत्र में वैश्विक-नेता बन रहा भारतः पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत अंतरिक्ष-विमानन क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है। पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ- आईएटीए की 81वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में देश के नागर विमानन क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। उन्होंने वैश्विक विमानन व्यवस्था में एक विशाल बाजार के साथ नीति नेतृत्व, नवाचार और समावेशी विकास के प्रतीक के रूप में भारत की भूमिका पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने भारत के विमानन क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाले तीन आधारभूत स्तंभों के बारे में बात की। पहला एक विशाल बाजार है जो न केवल उपभोक्ताओं का एक संग्रह है बल्कि भारत के आकांक्षी समाज का प्रतिबिंब है। दूसरा, एक मजबूत जनसांख्यिकी और प्रतिभा पूल -जहां युवा नवोन्मेषक यांत्रिक मेधा, रोबोटिक्स और स्वच्छ ऊर्जा में अग्रणी सफलताएं हासिल कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरा स्तंभ एक खुला और सहायक नीति पारिस्थितिकी तंत्र है जो औद्योगिक विकास को सक्षम बना रहा है। पीएम ने कहा कि इन विशिष्टताओं के साथ भारत अपने विमानन क्षेत्र को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

पीएम मोदी ने पिछले कुछ वर्षों में नागर विमानन में भारत के उल्लेखनीय परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। प्रधानमंत्री ने उड़ान यानि उड़े देश का आम नागरिक योजना की सफलता को भारतीय नागर विमानन इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल के अंतर्गत, 1.5 करोड़ से अधिक यात्रियों को सस्ती हवाई यात्रा का लाभ मिला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की एयरलाइंस लगातार दोहरे अंकों में वृद्धि कर रही हैं। देश में प्रत्येक वर्ष 24 करोड़ यात्री हवाई यात्रा कर रहे हैं। यह संख्या दुनिया भर के अधिकांश देशों की कुल आबादी से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 50 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। मोदी ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष साढ़े तीन मिलियन मीट्रिक टन माल हवाई मार्ग से भेजा जाता है। इस दशक के अंत तक इसके 10 मिलियन मीट्रिक टन होने की संभावना है। भारत इस क्षमता को अधिकतम करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों से डिजी यात्रा एप से परिचित होने का आग्रह करते हुए कहा कि यह चेहरे की पुष्टि तकनीक का उपयोग करके एक पूर्ण, सहज यात्रा समाधान प्रदान करता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation