• Latest
  • Trending

मंगोलिया के विकास में भारत भरोसेमंद साझेदार: मोदी

October 18, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मंगोलिया के विकास में भारत भरोसेमंद साझेदार: मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर चीन भारत के पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ कर रहा है तो भारत भी धीरे धीरे इसी रणनीति के तहत अपने कदम बढ़ा रहा है। इस क्रम में विगत दिवस नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम नरेन्द्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसूक उखना के बीच हुई बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रही है।

दोनों नेताओं के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के साथ ही हिंद प्रशांत क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर भी बात हुई है। पीएम मोदी ने मंगोलिया को एक ऐसे पड़ोसी के तौर पर चिन्हित किया जिसकी सीमाएं भारत के साथ सटी हुई नहीं हैं। मंगोलिया के सीमा सुरक्षा बलों की क्षमता बढ़ाने में मदद और वहां के सैन्य बलों के साथ साझा अभ्यास को बढ़ाने का फैसला किया गया है। मंगोलिया के नागरिकों को फ्री ई-वीजा देने की घोषणा भी की गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

सैन्य सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
पीएम मोदी और राष्ट्रपति खुरेलसूक के बीच हुई बैठक में शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति और डिजिटल समाधानों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। पीएम मोदी ने कहा, “भारत और मंगोलिया के बीच संबंध केवल राजनयिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक बंधन का भी प्रतीक हैं। हमारी सीमाएं जुड़ी नहीं हैं, फिर भी मंगोलिया को हम हमेशा पड़ोसी मानते हैं।”उन्होंने मंगोलियाई नागरिकों को मुफ्त ई-वीजा प्रदान करने की घोषणा की, जिससे पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रपति उखना ने भी इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि मंगोलियाई एयर कैरियर जल्द ही नई दिल्ली और अमृतसर के लिए चार्टर उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बैठक में कुल 10 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें मानवीय सहायता, मंगोलिया के विरासत स्थलों की बहाली, आव्रजन सहयोग, भूविज्ञान एवं खनिज संसाधन, डिजिटल समाधान साझा करना आदि शामिल हैं।

मंगोलियाई नागरिकों को मुफ्त ई-वीजा
पीएम मोदी ने बताया कि भारत द्वारा वित्त पोषित 1.7 अरब डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट पर आधारित 15 हजार करोड़ की मंगोलिया की पहली तेल रिफाइनरी 2028 तक चालू होगी। यह भारत द्वारा शुरू की गई विकास की उन बड़ी परियोजनाओं में से एक है जो मंगोलिया की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त बनाएगी। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने बाद में बताया कि मंगोलियाई पक्ष भारतीय कंपनियों को तेल-गैस अन्वेषण में भागीदारी के लिए आमंत्रित कर रहा है।

साथ ही भारत मंगोलिया से भविष्य में कोयला आयात करने पर भी विचार कर रहा है। भारत ने 2026 में भगवान बुद्ध के दो शिष्यों (अर्हंत मोगल येन और अर्हंत सारिपुत्र) के पवित्र अवशेष मंगोलिया भेजने की घोषणा की है। नालंदा विश्वविद्यालय को गंदन मठ से जोड़ा जाएगा, संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति होगी और आईसीसीआर युवा यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगोलियाई छात्रों के लिए 70 अतिरिक्त आईटीईसी स्लॉट प्रदान किए जाएंगे।

– पीएम ने मंगोलिया को पड़ोसी के तौर पर किया चिन्हित
– दोनों देशों के संबंध राजनयिक ही नहीं, आध्यात्मिक बंधन के भी प्रतीक

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation