• Latest
  • Trending

भारत को मिला ब्रिक्स का साथ

July 11, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत को मिला ब्रिक्स का साथ

आतंकवाद पर दोहरे मानक खारिज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 11, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील में हुए ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में आतंकवाद और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार जैसे मुद्दे पर भारत को बड़ी सफलता मिली है। ब्रिक्स ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत के आतंक के खिलाफ सख्त रुख का समर्थन किया है तो सुरक्षा परिषद के विस्तार पर भी सहमति जताई है। सुरक्षा परिषद में नए देशों की एंट्री की मांग भारत लंबे समय से कर रहा हैं। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है और दुनिया से समर्थन जुटाने की कोशिश की है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के संयुक्त घोषणापत्र में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखने का आग्रह किया गया है और आतंकवाद जैसी बुराई का मुकाबला करने में दोहरे मानकों को खारिज किया गया है। ब्रिक्स देशों ने ऐसे एकतरफा टैरिफ पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है, जो व्यापार को नुकसान करते हैं और डब्ल्यूटीओ नियमों के अनुरूप नहीं हैं।
आतंक को पनाह देने वाले कटघरे में आएं
ब्रिक्स देशों की ओर से कहा गया है, ‘हम 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। हम आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जिसमें आतंकवादियों का सीमा पार आवागमन, आतंकवाद का वित्तपोषण और आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने देना शामिल हैं।’
ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। ब्रिक्स ने संयुक्त राष्ट्र से आतंकवाद पर एक व्यापक सम्मेलन को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने और अपनाने का आग्रह भी किया है।
भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है। ऐसे में ब्रिक्स देशों का स्टेटमेंट भारत के लिए एक महत्वपूर्ण राजनयिक जीत है।
सुरक्षा परिषद में सुधार जरूरी
रियो शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र सुधारों का जोरदार तरीके से समर्थन किया गया ताकि सुरक्षा परिषद को अधिक लोकतांत्रिक, प्रभावी और कुशल बनाया जा सके और विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाया जा सके। भारत सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का प्रबल दावेदार है। ब्रिक्स देशों का समर्थन भारत के पक्ष को मजबूत करता है।
अमेरिकी हमलों की निंदा
ब्रिक्स देशों की घोषणा में ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों की निंदा की गई। ब्रिक्स देशों ने कहा कि आईएईए सुरक्षा उपायों के तहत शांतिपूर्ण परमाणु सुविधाओं पर जानबूझकर किए गए हमलों से चिंता बढ़ी है।
पहलगाम का टेररिस्ट अटैक पूरी मानवता पर हमला : मोदी
17वें ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को पूरी मानवता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के सामने सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है। हाल ही में भारत को पहलगाम में एक अमानवीय और कायराना आतंकी हमले का सामना करना पड़ा। यह हमला केवल भारत पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर था।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ग्लोबल आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि ऐसे हमलों का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और ठोस कदम बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद की निंदा सिर्फ सिद्धांतों पर नहीं बल्कि कड़े कदमों से होनी चाहिए। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के शांति और सुरक्षा सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दोहरापन छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि साझा हितों और मानवता के भविष्य की बुनियाद है।


India got the support of BRICS
मोदी को घाना का राष्ट्रीय सम्मान

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

अक्रा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक शासन व्यवस्था में विश्वसनीय एवं प्रभावी सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान देगा। पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बने

पोर्ट ऑफ स्पेन। राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं इसे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं।’ उन्होंने कहा कि भारत अपने विकास को दूसरों के प्रति जिम्मेदारी के रूप में देखता है। इसी भावना के साथ हम त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।

मोदी व अर्जेंटीना के राष्ट्रपति का द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

ब्यूनस आयर्स। पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ व्यापक चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि हमने व्यापार संबंधों में विविधता लाने, कृषि, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की। फार्मास्युटिकल्स और खेल जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation