• Latest
  • Trending

भारत को ‘प्रलय’ मिसाइल के परीक्षण में मिली सफलता

August 9, 2025
सीएम विजय की बड़ी डील, जापानी कंपनी तमिलनाडु में करेगी ₹1000 का निवेश

सीएम विजय की बड़ी डील, जापानी कंपनी तमिलनाडु में करेगी ₹1000 का निवेश

September 7, 2026
मद्रास हाई कोर्ट एमबीबीएस छात्रा फीस मामला

टेरर फंडिंग से चुकाई एमबीबीएस की फीस!

September 7, 2026
डॉक्टर दुल्हन ने शादी में की मेडिकल मदद

शादी की रस्में बीच में रोक दुल्हन ने कैटरिंग के लिए आईं महिलाओं का किया इलाज

September 7, 2026
कोचीन शिपयार्ड को मिली 18.16 एकड़ जमीन, ₹5,000 करोड़ के प्रोजेक्ट से 2,000 नौकरियां

कोचीन शिपयार्ड को मिला ‘मेगा बूस्टर’, केरलम सरकार सौंपेगी 18.16 एकड़ जमीन

September 7, 2026
भारत में चीनी की कीमतें बढ़ीं, सरकार ने इथेनॉल को बताया जिम्मेदार नहीं

चीनी कम

September 7, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

September 7, 2026
डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन

माल ढुलाई में नए दौर का सूत्रपात

September 7, 2026
अवध महाशक्ति फ्रेट ट्रेन

गोंडा से मुरादाबाद के बीच दौड़ी पहली ‘अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन

September 7, 2026
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 24 कोच वाले 50 ट्रेनसेट होंगे तैयार

September 7, 2026
रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

September 7, 2026
गांधीधाम रेल कोच रेस्टोरेंट

नए अवतार में दिखाई देंगे रेल के पुराने जंग लगे डिब्बे

September 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट

दहेज केस में 60-90 दिन में चार्जशीट की हो कोशिश

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत को ‘प्रलय’ मिसाइल के परीक्षण में मिली सफलता

-डीआरडीओ ने कहा- लक्ष्य पर सटीक हमला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

चीनी कम

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत को रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी मिली है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने जानकारी दी है कि भारत की स्वदेशी मिसाइल ‘प्रलय’ का लगातार दो बार सफल परीक्षण किया गया। ये परीक्षण सेना की जरूरतों के मुताबिक किए गए थे ताकि यह देखा जा सके कि मिसाइल कम और ज्यादा दूरी तक कितनी सटीकता से मार कर सकती है।
दोनों दिनों में मिसाइल ने तय दिशा में उड़ान भरी और अपने लक्ष्य को बिल्कुल सही तरीके से भेदा। डीआरडीओ ने बताया कि यह परीक्षण सभी तय मानकों और उद्देश्यों पर खरा उतरा है। यानी मिसाइल ने जैसा उससे उम्मीद की गई थी, ठीक वैसा ही प्रदर्शन किया।
‘प्रलय’ की खासियतें
बता दें कि भारत की रक्षा ताकत को और मजबूत करने के लिए बनाई गई ‘प्रलय’ एक स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। यह जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है, जो बेहद तेज और सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। ‘प्रलय’ एक क्विक रिएक्शन बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसका मतलब है कि यह बहुत कम समय में लॉन्च की जा सकती है और दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर सकती है। यह मिसाइल भारतीय सेना की शॉर्ट-रेंज स्ट्राइक कैपेबिलिटी को और ज्यादा ताकत देती है।
बात अगर इस मिसाइल की ताकत की करें तो ‘प्रलय’ मिसाइल 150 किलोमीटर से लेकर 500 किलोमीटर तक के लक्ष्य को सटीकता से निशाना बना सकती है। यानी यह कम दूरी पर दुश्मन के बंकर, रडार या हथियारों को तबाह कर सकती है। यह मिसाइल सुपरसोनिक गति से उड़ान भरती है, यानी यह आवाज की गति से भी तेज चलती है। इसका वजन लगभग 5 टन (5000 किलो) है, जिसमें इसका फ्यूल और वॉरहेड शामिल होता है।
गौरतलब है कि ‘प्रलय’ जीपीएस और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल करती है, जिससे यह अपने लक्ष्य को बिल्कुल सही जगह पर मार सकती है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा दे सके।
‘प्रलय’ मिसाइल चीन और पाकिस्तान जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह मिसाइल दुश्मन के रडार, एयरबेस और सैन्य ठिकानों को कुछ ही मिनटों में तबाह कर सकती है। यह खासकर सीमावर्ती इलाकों में बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation