• Latest
  • Trending

श्रीअन्न की एमएसपी में वृद्धि

September 27, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

श्रीअन्न की एमएसपी में वृद्धि

योगी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मोटे अनाज (श्रीअन्न) की खेती को बढ़ावा देने के लिए लगी 1 अक्टूबर से बाजरा, मक्का और ज्वार की खरीद करेगी। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बाजरा के लिए 150 रुपये, मक्का के लिए 285 रुपये और ज्वार हाईब्रिड व मालवांडी के लिए 328 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। 11 जिलों में ज्वार, 25 जिलों में मक्का और 34 जिलों में बाजरा की खरीद की जाएगी। खरीद का यह सिलसिला 31 दिसंबर तक चलेगा।
वर्ष 2025-26 के लिए जारी कार्यक्रम के तहत खरीद के लिए मक्का का एमएसपी 2400 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा का एमएसपी 2775 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) का एमएसपी 3699 रुपये प्रति क्विंटल और ज्वार (मालवांडी) का एमएसपी 3749 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
कराना होगा रजिस्ट्रेशन
किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। किसान fcs.up.gov.in या यूपी किसान मित्र एप के माध्यम से पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं। सरकार ने साफ किया है कि केवल पंजीकृत किसानों से ही खरीद होगी।
सरकार ने यह भी कहा है कि फसल खरीद के बाद भुगतान सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। समस्या होने पर किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और विपणन निरीक्षक से भी किसान संपर्क कर सकते हैं।
इन स्थानों पर होगी खरीद
मक्का खरीद के जिले : बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर-देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र, देवरिया एवं ललितपुर।
बाजरा खरीद के जिले : बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर नगर-देहात, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, बलिया, हरदोई एवं उन्नाव।
ज्वार खरीद के जिले : बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर-देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर एवं जालौन।
किसानों को मिलेगा लाभ
यूपी खाद्य एवं रसद विभाग का कहना है कि यह फैसला मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लिया गया है। श्रीअन्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्यूचर फूड कहा था। इसके बाद से केंद्र और राज्य सरकारें इसे प्रोत्साहित करने पर जोर दे रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

अब मोटे अनाजों का समर्थन मूल्य
मक्का– 2400 रुपये प्रति क्विंटल
बाजरा–2775 रुपये प्रति क्विंटल
ज्वार (हाइबि्रड) – 3699 रुपये प्रति क्विंटल
ज्वार (मालवांडी) – 3749 रुपये प्रति क्विंटल

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation