नई दिल्ली। अगर आप खेल क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और देश के सबसे प्रतिष्ठित विभागों में से एक आयकर विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दिल्ली क्षेत्र ने होनहार खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत 119 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 तय की गई है।
कुल पद और पदानुसार डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 119 पदों को भरा जाएगा।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस): 66 पद
टैक्स असिस्टेंट : 44 पद
ग्रेड-II : 09 पद
शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और स्पोर्ट्स एलिजिबिलिटी
एमटीएस अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास युवा इसके लिए योग्य हैं, चयन के बाद स्टेनोग्राफी टेस्ट देना होगा। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है।
टैक्स असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए, चयन के बाद डेटा एंट्री स्किल टेस्ट होगा। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है।
खेल पात्रता: उम्मीदवार ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का या राष्ट्रीय/इंटर-यूनिवर्सिटी स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपने राज्य या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो।
आयु सीमा में छूट: आरक्षित वर्ग और खिलाड़ियों को नियमानुसार 5 से 10 वर्ष तक की ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा।
टैक्स असिस्टेंट व स्टेनोग्राफर: पे लेवल-4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह)
एमटीएस: पे लेवल-1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रतिमाह)
इसमें कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन उनकी खेल उपलब्धियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु और आवश्यकतानुसार स्किल टेस्ट के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य खिलाड़ी आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाकर 10 नवंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
आवेदन करते समय स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट्स, शैक्षणिक डॉक्यूमेंट, पासपोर्ट फोटो व सिग्नेचर सही फॉर्मेट में अपलोड करें।













