• Latest
  • Trending

ई-बीएलओ एप के उपयोग पर मिलेगा प्रोत्साहन

September 6, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ई-बीएलओ एप के उपयोग पर मिलेगा प्रोत्साहन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मऊ। ग्राम पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची अपडेट की जा रही है। मतदाता सूची अपडेट करने में इस बार कागजों पर काम करने के बजाए बीएलओ को डिजिटिल काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-बीएलओ एप तैयार किया है। खास बात यह है कि ई-बीएलओ एप का सबसे ज्यादा प्रयोग करने वाले बीएलओ को मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इतना ही जिस जिले में ई-बीएलओ एप से सबसे ज्यादा काम होगा, उस जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी को भी प्रदेश स्तर पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची अपडेट करने के लिए जल्दी और डिजिटल काम करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार बीएलओ के लिए ई-बीएलओ ऐप तैयार किया है।
बीएलओ अपने मोबाइल में एप स्टॉल करेंगे और मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान इस एप के माध्यम से नाम काटने व बढ़ाने के लिए आवेदन करेंगे। यह सीधे एसडीएम के लॉगिन पर पहुंच जाएगा। एसडीएम के अप्रूव करने पर मतदाता सूची में नाम जुड़ जाएगा। ई-बीएलओ एप पर ज्यादा से ज्यादा काम हो इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें बीएलओ को प्रोत्साहन राशि की भी व्यवस्था की गई है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी होरीलाल ने बताया कि बताया कि एप से काम करना आसान और सुरक्षित है। ऑनलाइन प्रविष्टि से समय की बचत होती है और डेटा तुरंत उपलब्ध हो जाता है। अब प्रोत्साहन राशि मिलने से और भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ होंगे पुरस्कृत
जिलास्तर पर ऐसे आठ बीएलओ, जिन्होंने ई-बीएलओ एप का सर्वाधिक और गुणवत्तापूर्ण उपयोग किया होगा, उन्हें अतिरिक्त पुरस्कार धनराशि मिलेगी। इसमें, प्रथम स्थान पाने वाले को 10 हजार रुपये, द्वितीय को आठ हजार रुपये, तृतीय को छह हजार रुपये, जबकि पांच बीएलओ को सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। डीएम को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रोत्साहन राशि
प्रदेश स्तर पर ई-बीएलओ एप के अधिकतम प्रयोग वाले जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रथम स्थान पाने वाले जिले को 25 हजार, द्वितीय को 20 हजार और तृतीय स्थान को 15 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। कार्य तेज और पारदर्शी होगा ई-बीएलओ एप के प्रयोग से मतदाता सूची का कार्य तेज और पारदर्शी होगा। हमारी कोशिश है कि जिले के सभी बीएलओ इस तकनीक का अधिकतम प्रयोग करें ताकि नामावली में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों को पत्र का अनुपालन करते हुए कार्य करने को निर्देशित किया है।
– प्रवीण मिश्र, जिला निर्वाचन अधिकारी मऊ

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation