• Latest
  • Trending

500 गरीब मरीजों पर किया गैरकानूनी दवाओं का परीक्षण

May 2, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

500 गरीब मरीजों पर किया गैरकानूनी दवाओं का परीक्षण

- फार्मा कंपनियों से करोड़ों रुपये लिए चिकित्सकों ने, आठ बर्खास्त

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 2, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। अहमदाबाद महानगरपालिका द्वारा संचालित वीएस अस्पताल में 500 मरीजों पर अवैध रूप से क्लीनिकल ट्रायल करने का मामला सामने आया है। फार्मा कंपनियों से करोड़ों रुपये लेकर चिकित्सकों ने उनकी दवाओं के ट्रायल किए।
महानगरपालिका ने इसमें संलिप्त आठ चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया जबकि, एक वरिष्ठ चिकित्सक को निलंबित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
इस अस्पताल में बीते करीब पांच वर्ष से फार्माकोलाजिस्ट डॉ. देवांग राणा व अन्य आठ चिकित्सक फार्मा कंपनियों से करोड़ों रुपये लेकर लगभग 500 मरीजों पर दवाओं का ट्रायल कर रहे थे।
जांच समिति बनाई गई
महानगरपालिका आयुक्त बच्छानिधी को इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने एक जांच समिति बनाई। इसकी जांच में वीएस अस्पताल में अवैध तरीके से क्लीनिकल ट्रायल की बात सामने आई। डॉ. देवांग राणा व आठ चिकित्सकों ने एक फर्जी एथिकल कमेटी बनाकर दवाओं के ट्रायल की मंजूरी प्राप्त कर ली थी। जांच में पता चला है कि 58 फार्मा कंपनियों की 38 प्रकार की दवाओं का ट्रायल लगभग 500 मरीजों पर किया गया।
महानगरपालिका उपायुक्त भरत परमार ने बताया कि जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के बाद डॉ. राणा को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद इसमें संलिप्त आठ चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया।
गरीब मरीजों को पैसे का लालच
देकर किया गया ट्रायल
ओपीडी में आने वाले गरीब मरीजों को पैसे का लालच देकर आरोपित चिकित्सक क्लीनिकल ट्रायल के लिए उन्हें तैयार करते थे। महानगरपालिका बोर्ड की बैठक में पहले भी एक पार्षद ने यह मामला उठाया था।
महानगरपालिका में नेता विपक्ष शहजाद खान पठान ने प्रदर्शन कर वीएस अस्पताल में मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल का मुद्दा उठाया। इससे पहले महानगरपालिका बोर्ड की बैठक में उन्होंने यह मामला उठाया था। इसके बाद ही इसकी जांच शुरू हुई थी। कांग्रेस प्रवक्ता पार्थिवराज कछवाडिया का आरोप है कि राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में अवैध रूप से क्लिनिकल ट्रायल चल रहे हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation