• Latest
  • Trending

लंबी उम्र चाहिए तो आज से ही कर लें ये 5 काम

June 27, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लंबी उम्र चाहिए तो आज से ही कर लें ये 5 काम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ हेल्दी बदलाव कर लें, तो न सिर्फ बीमारियों से बच सकते हैं बल्कि एक हेल्दी, एक्टिव और लंबी लाइफ भी जी सकते हैं।
हेल्दी और लॉन्ग लाइफ की चाहत सबको होती है लेकिन सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता, इसके लिए कुछ अच्छी आदतें अपनाना बहुत जरूरी होता है। हम कैसे जीते हैं, क्या खाते हैं, कितना चलते हैं और कितना मुस्कुराते हैं, इन सबका असर कहीं न कहीं हमारी हेल्थ और उम्र दोनों पर पड़ता है।
कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें
शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए डेली फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से न केवल वेट कंट्रोल में रहता है, बल्कि इससे हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों भी दूर रहती हैं। इसके अलावा डेली एक्सरसाइज करने से बॉडी भी एक्टिव रहती है और हड्डियों से जुड़ी प्रॉब्लम नहीं होती। रोज कम से कम 30 मिनट की वॉक, योग या हल्का-फुल्का व्यायाम, लंबे समय तक आपको फिट और एक्टिव बनाए रखता है।
संतुलित और पौष्टिक आहार लेना जरूरी
‘जैसा खाओगे अन्न, वैसा रहेगा तन और मन।’ ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। ये पूरी तरह से सच भी है। हेल्दी डाइट लेना लंबी उम्र की चाबी है। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, अनाज, दालें और ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें। बहुत अधिक तेल मसाले, चीनी और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाएं। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और टॉक्सिन्स बाहर निकलें। हेल्दी डाइट रूटीन को फॉलो कर के आप अपने हेल्थ का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं और अपनी उम्र को लंबी कर सकते हैं।
पूरी नींद लें
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खाना और पानी जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी प्रॉपर नींद भी है। रोज 7 से 8 घंटे की गहरी और आरामदायक नींद न सिर्फ आपके शरीर को रिपेयर करती है बल्कि अगले दिन के लिए आपको तरोताजा भी बनाती है। अच्छी हेल्थ के लिए सिर्फ 7-8 घंटे की नींद लेना ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि नींद आप सही समय पर लें। देर रात तक जागते रहना हेल्थ के लिए कहीं से भी सही नहीं है। इसलिए सोने से एक घंटा पहले स्क्रीन से दूरी बना लें और रिलैक्सिंग एक्टिविटीज जैसे किताब पढ़ना या हल्की म्यूजिक सुनना आदि करें।
स्ट्रेस से रहें दूर
वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि चिंता चिता के समान होती है। इसलिए एक लंबी और हेल्दी लाइफ जीने के लिए स्ट्रेस या तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। बहुत अधिक स्ट्रेस लेने की वजह से हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर के साथ मेंटल प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसलिए स्ट्रेस से दूर रहें। इसके लिए नियमित तौर पर योग मेडिटेशन आदि करें। इसके अलावा हर दिन खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालें, अकेले में शांति से बैठें और अपने मन को हल्का करें।
लोगों से मिलते-जुलते रहना भी जरूरी
लंबी उम्र के लिए सिर्फ शरीर का स्वस्थ होना जरूरी नहीं है बल्कि मन का भी स्वस्थ होना उतना ही जरूरी है। जो लोग सोशली एक्टिव रहते हैं और अपने रिश्तों में पॉजिटिविटी बनाए रखते हैं, वे ज्यादा खुश और हेल्दी रहते हैं। इसलिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, समाज सेवा में भाग लें। नई चीजें सीखें। जीवन में इंट्रेस्ट लेंगे तो जीवन भी आप में इंटरेस्ट लेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation