• Latest
  • Trending

‘हीट हेडेक’ से परेशान हैं तो इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

May 30, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘हीट हेडेक’ से परेशान हैं तो इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और शरीर में पानी की कमी जैसे कारणों से सिरदर्द की समस्या आम हो जाती है। मेडिकल की भाषा में इसे ‘हीट हेडेक’ कहा जाता है।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के मुताबिक, तेज गर्मी और कम वायुदाब सिरदर्द का खतरा बढ़ाते हैं। हालांकि सही जानकारी और कुछ सुरक्षा उपायों से इस समस्या से बचा जा सकता है। आज हम गर्मियों में होने वाले सिरदर्द के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि गर्मियों में सिरदर्द की समस्या क्यों बढ़ जाती है?

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

सवाल- गर्मियों में सिरदर्द की समस्या क्यों बढ़ जाती है?
जवाब- सीधे तौर पर गर्मी सिरदर्द का कारण नहीं बनती लेकिन इससे जुड़े डिहाइड्रेशन, तेज धूप का एक्सपोजर और ‘हीट एग्जॉशन’ जैसे अन्य कारण सिरदर्द को ट्रिगर कर सकते हैं।

हीट एग्जॉशन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर अधिक गर्म हो जाता है और खुद को ठंडा करने में असमर्थ होता है। यह आमतौर पर ज्यादा तापमान या अधिक पसीने की वजह से होता है। इसके अलावा तेज धूप और पसीने के कारण शरीर के फ्लुइड्स और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं। अगर इन्हें तुरंत नहीं पूरा किया जाता तो इससे भी सिरदर्द हो सकता है। गर्मी में सिरदर्द के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं।

सवाल- गर्मी में सिरदर्द के साथ और कौन से लक्षण दिखाई दे सकते हैं?
जवाब- गर्मी में होने वाले सिरदर्द के साथ मुंह और होंठ सूखना, चक्कर आना और कमजोरी जैसे कुछ अन्य लक्षण दिख सकते हैं।
सवाल- हीटस्ट्रोक के कारण सिरदर्द होना कितना खतरनाक है?
जवाब- हीटस्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है। इसमें शरीर का तापमान 39.4 से. से ऊपर होने के साथ तेज सिरदर्द और बेहोशी जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह मेडिकल इमरजेंसी है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है।
सवाल- माइग्रेन और गर्मी की वजह से होने वाले सिरदर्द में क्या अंतर है?
जवाब- माइग्रेन में आमतौर पर सिर के एक तरफ तेज दर्द होता है। इसके साथ ही लाइट व साउंड के प्रति सेंसिटिविटी और मतली भी हो सकती है। वहीं गर्मी की वजह से होने वाला सिरदर्द डिहाइड्रेशन, तेज लू या हाई टेम्परेचर के कारण होता है। इसमें सिर भारी लगना, पूरे सिर में दर्द या थकावट जैसी शिकायत होती है। यह आमतौर पर धूप में रहने या बाहर से आने के कुछ समय बाद शुरू होता है। माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम है, जबकि ‘हीट हेडेक’ मौसम और बाहरी परिस्थितियों से जुड़ा होता है।
सवाल- बच्चों व बुजुर्गों में सिरदर्द कैसे पहचानें
जवाब- बच्चे और बुजुर्ग दोनों में डिहाइड्रेशन और गर्मी को बर्दाश्त करने की क्षमता कम होती है। इसलिए उनका विशेष ख्याल रखना जरूरी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation