• Latest
  • Trending
Hundreds of patients got 'Sanjeevani' in BPMS mega camp

बीपीएमएस के मेगा शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिली ‘संजीवनी’

March 21, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बीपीएमएस के मेगा शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिली ‘संजीवनी’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
Hundreds of patients got 'Sanjeevani' in BPMS mega camp

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

भिवानी। श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में भिवानी परिवार मैत्री संघ के निःशुल्क नेत्र व मेडिकल कैंप में आज भारी संख्या में मरीज उमड़े। 220 ओपीडी, 80 नेत्र रोगियों का निःशुल्क कैटरैक्ट सर्जरी के लिए चयन, 84 मरीजों को दवा वितरण, आठ लोगों के कैंसर जांच सैंपल लिए गए। यानी एक दिन में भिवानी जैसे किसी भी शहर के निजी व सरकारी अस्पताल से ज्यादा मरीज बीपीएमएस के शिविर में आए। कैटरैक्ट सर्जरी का आंकड़ा पिछले शिविर से 35 प्रतिशत अधिक रहा। यह सब प्रमाण है बीपीएमएस के शिविरों की नियमितता, उच्च स्तरीय संचालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का।
श्रीमती पुष्पा जैन की पुण्य स्मृति व श्री मनोज जैन के सान्निध्य में आयोजित शिविर कई मायनों में खास रहा। आज शिविर का शुभारंभ प्रमुख समाज सेविका श्रीमती चमेली देवी, सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाले मनोज जैन व बीपीएमएस के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि भिवानी परिवार मैत्री संघ हर जरूरतमंद मरीज को स्वास्थ्य सेवाएं देने व गरीब की मदद एवं नारी सशक्तिकरण के मिशन को पूरे मनोयोग से आगे बढ़ा रहा है। हजारों लाभार्थी इस मिशन के साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएमएस का ‘स्वस्थ भारत’ मिशन आने वाले समय में और विस्तारित होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक लोगों को राहत व मदद मिले, कोई वंचित न रहे।
गौरतलब है कि बीपीएमएस प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को यह शिविर लगाता है। 24 वें कैम्प में 53 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयन किया गया था। भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष व अंतराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने अपने संदेश में कहा कि बीपीएमएस ने समाज सेवा के लक्ष्य पाने में मील पत्थर हासिल किए हैं। यही नहीं, हमने अन्य सामाजिक संस्थाओं को प्रेरित करने के साथ रास्ता भी दिखाया है कि विजन स्पष्ट हो तो कोई भी बाधा आपको लक्ष्य पाने से रोक नहीं सकती। बीपीएमएस के तमाम कैंपों की सफलता इसी बात की साक्षी है। अब तक हजारों लोगों को निःशुल्क सेवा दी जा चुकी है।
यहां बताना जरूरी है कि आंखों की जांच व सर्जरी के लिए इंदिरा गांधी आई हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गुरुग्राम के चिकित्सकों की टीम व कैंसर स्क्रीनिंग के लिए राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, दिल्ली की टीम नि:शुल्क सेवाएं हर माह बीपीएमएस कैम्प में देती हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation