ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने मलांजखंड कॉपर प्रोजेक्ट के लिए यह अप्रेंटिसशिप घोषित की है। मेट माइंस, सॉटफायर, ड्राइवर, मैकेनिकल डीजल, वेल्डर एंड इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रीशियन, ड्रॉट्समैन मैकेनिकल, कंप्यूटर असिस्टेंट, सर्वेयर समेत 19 ट्रेड में यह भर्ती निकाली गई है। सभी को मिलाकर 171 पद भरे जाएंगे जिसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भारत सरकार की प्रमुख पीएसयू कंपनियों में शामिल है, जो तांबे के खनन और धातु उद्योग से जुड़ा काम करती है। इसी कंपनी में अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग 1 साल से लेकर 3 साल तक मिलेगी। 10वीं के बाद अगर आईटीआई नहीं भी की है, तब भी कुछ ट्रेड्स में अप्लाई किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए 5 नवंबर से 24 नवंबर तक एप्लिकेशन विंडो खुली रहेगी।
ट्रेड- वैकेंसी – ट्रेनिंग की अवधि- योग्यता
मेट माइंस (फ्रेशर)- 04- 3 साल-10वीं पास
शॉटफायर/ब्लास्टर (माइन्स)- 13 -2 साल- 10वींपास
ड्राइवर कम मैकेनिक (एलएमवी) 06- 1 साल 3 महीने- 10वीं पास
मैकेनिक डीजल- 10- 1 साल- 10वीं पास के साथ आईटीआई
फिटर -16- 1 साल- 10वीं पास के साथ
टर्नर/मैकेनिस्ट- 16- 1 साल -10वीं पास के साथ आईटीआई
वेल्डर (गैस एंड इलेक्टि्रक)- 16- 1 साल- 10वीं पास के साथ आईटीआई
इलेक्ट्रीशियन- 36- 1 साल- 10वीं पास के साथ आईटीआई
डॉट्समैन सिविल- 02- 1 साल- 10वीं पास के साथ आईटीआई
ड्रॉट्समैन मैकेनिकल- 03- 1 साल- 10वीं पास आईटीआई
कंप्यूटर असिस्टेंट -20- 1 साल -10वीं पास के साथ आईटीआई
सर्वेयर- 02- 1 साल- 10वीं पास के साथ आईटीआई
एसी एंड रेफ्रेजरेटर मैकेनिक- 02-1 साल 10वीं पास के साथ आईटीआई
मैसॉन (बिल्डिंग कंस्ट्रकशन)- 02-1 साल 10वीं पास के साथ आईटीआई
कारपेंटर- 03- 1 साल- 10वीं पास के साथ आईटीआई
प्लंबर- 03- 1 साल- 10वीं पास के साथ आईटीआई
हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट- 02- 1 साल -10वीं पास के साथ आईटीआई
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 10 1 साल 10वीं पास के साथ आईटीआई
सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रीशियन) -04 -1 साल- 10वीं पास के साथ आईटीआई
कुल 171 पद
योग्यता क्या चाहिए?
कैंडिडेट को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट संबंधित सभी योग्यताएं आवेदन के लिए पूरी करनी होंगी।
कैंडिडेट ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं तक पढ़ाई की हो। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आईटीआई मेट माइन्स, शॉटफायर ब्लास्टर, ड्राइवर कम मैकेनिक पोस्ट के लिए नहीं चाहिए। इन ट्रेड में बिना आईटीआई के भी अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे।
जिन अभ्यर्थियों ने 2025 या इससे पहले आईटीआई किया है, उन्हें मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक के सामने शपथ देकर, नॉन ज्युडिशियल स्टाम्प पेपर पर देना होगा जिसमें लिखें कि अभ्यर्थी ने इससे पहले कहीं भी अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नहीं ली और न ही कहीं नौकरी की है।
डिप्लोमा/बी.ई या हायर क्वालिफिकेशन हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा।













