• Latest
  • Trending

महाराष्ट्र के प्राइमरी स्कूलों में हिंदी भाषा को बनाया गया अनिवार्य

June 27, 2025
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
खाड़ी देशों में नौकरी

खाड़ी में काम करने वालों के लिए एक बदलाव चुपचाप हुआ है — और यह नौकरी से ज़्यादा उस पैसे से जुड़ा है जो घर आता है

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

खेलो इंडिया का पैसा आठ गुना हुआ — पर गांव-कस्बे के बच्चे के लिए असली बदलाव यह है कि अब चुनाव स्कूल में ही होगा

August 3, 2026
monsoon

पहाड़ों पर छह दिन की बारिश की चेतावनी है — और खेत के हिसाब से देखें तो यह बारिश सही वक़्त पर आई है

August 3, 2026
renewable-energy-1.webp

दिन की धूप का हल भारत ने निकाल लिया। असली समस्या अब शाम सात बजे की है।

August 2, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

August 2, 2026
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 39 पदकों के साथ किया शानदार समापन

39 मेडल और एक झंडा: भारत ग्लासगो से जीत लेकर लौट रहा है और 2030 की ज़िम्मेदारी लेकर भी

August 2, 2026
medical

5 लाख का इलाज, 1,949 बीमारियाँ और अब हर राज्य — पर कार्ड अस्पताल के दरवाज़े पर नहीं, आज बनवाइए

August 2, 2026
exam

अगस्त परीक्षाओं का महीना है — कल से रेलवे, 21 से यूपीएससी: तारीख़ें, तैयारी और वे ग़लतियाँ जो हर साल दोहराई जाती हैं

August 2, 2026
mansoon

पहाड़ों पर छह दिन लगातार बारिश और मैदान में तीन दिन — मौसम विभाग की तारीख़ें पढ़िए, फिर अपना हफ़्ता तय कीजिए

August 2, 2026
farmer

छह हज़ार रुपये साल और पाँच साल की पक्की तारीख़ — पीएम-किसान का असली फ़ायदा रक़म में नहीं, भरोसे में है

August 1, 2026
Monday, August 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के प्राइमरी स्कूलों में हिंदी भाषा को बनाया गया अनिवार्य

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र के स्कूलों में अब हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। खबर सामने आने के बाद मराठी संगठनों और कांग्रेस ने इस कदम की जमकर निंदा की है।
देश-भर में भाषा को लेकर छिड़े संग्राम के बीच महाराष्ट्र के प्राइमरी स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य भाषा बना दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही एक आदेश जारी किया है जिसमें राज्य के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाए जाने की बात कही गई है। खबर सामने आने के बाद राज्य में सियासी बवाल मच गया है।
विवाद शुरू होने पर भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने एक संशोधित आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हिंदी आम तौर पर तीसरी भाषा होगी, लेकिन अगर स्कूल में हर कक्षा के कम से कम 20 छात्र, हिंदी के अलावा किसी अन्य भारतीय भाषा को पढ़ना चाहते हैं तो उन्हें इसका विकल्प दिया जाएगा।
आदेश में क्या?
आदेश में कहा गया है, जो हिंदी के विकल्प के रूप में कोई अन्य भाषा सीखना चाहते हैं, वहां स्कूल में हर कक्षा से 20 ऐसे छात्र होने चाहिए। ऐसी स्थिति में उस विशेष भाषा के लिए एक शिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा या भाषा को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। हालांकि आगे यह स्पष्ट किया गया कि सभी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए हिंदी अनिवार्य भाषा होगी।
शिक्षा मंत्री ने दिया था अलग बयान
इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर मराठी लोगों की छाती में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार का यह कदम राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे के पहले के बयानों का खंडन करता है। दादा भुसे ने इससे पहले यह आश्वासन दिया था कि प्राथमिक कक्षाओं के लिए हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा।
भाजपा का महाराष्ट्र विरोधी एजेंडा- कांग्रेस
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि तीन-भाषा फॉर्मूले पर ताजा सरकारी आदेश हिंदी को थोपने की एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, यह भाजपा का महाराष्ट्र विरोधी एजेंडा है और मराठी भाषा, मराठी पहचान और मराठी लोगों को खत्म करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की वफादारी महाराष्ट्र या मराठी लोगों के साथ नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों के साथ है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation