• Latest
  • Trending
भारत में 42.60 करोड़ लोग सात दिन तक अत्यधिक गर्मी के जोखिम में रहे

गर्मी की लहर से सिर्फ शरीर नहीं, आंखें भी हो सकती हैं प्रभावित

April 18, 2025
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

July 31, 2026
Raj-Mandir

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

July 31, 2026
दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

डेंगू के टीके को मंज़ूरी, और चुपचाप बदलता देश का प्रयोगशाला नेटवर्क

July 31, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, घाटा भी पाँच महीने के शिखर पर — और दोनों की वजह एक ही आँकड़े में है

July 31, 2026
भारत के एक विश्वविद्यालय पुस्तकालय में पढ़ते छात्र

साढ़े चार करोड़ छात्र, एक करोड़ विज्ञान-तकनीक में — और बढ़ोतरी की रफ़्तार गिरकर 0.8% पर

July 31, 2026
भारत भूजल पुनर्भरण

448 अरब घन मीटर: भूजल की लड़ाई भारत धीरे-धीरे जीत रहा है — पर सबसे तेज़ी वहीं नहीं, जहां सबसे ज़्यादा ज़रूरत है

July 31, 2026
mission Gaganyaan

तीन परीक्षण जिन्हें कोई नहीं देखता — और जिन पर तय होता है कि यात्री सुरक्षित लौटेगा या नहीं

July 31, 2026
United-Kingdom-Parliament

भारत–ब्रिटेन समझौते के दो हफ़्ते: 99% निर्यात पर शुल्क शून्य होने से असल में बदलता क्या है

July 31, 2026
The-Sabarmati-riverfront-in-Ahmedabad,-Gujarat

गुजरात पर रेड अलर्ट, अहमदाबाद में स्कूल बंद — और महीना आंकड़ों में जितना दिखता है, उससे ज़्यादा सूखा

July 31, 2026
Commonwealth-Games

एक ही फ़ाइनल में भारत के तीन भाला फेंक खिलाड़ी — यह आंकड़ा किसी एक थ्रो से बड़ा है

July 31, 2026
5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

July 30, 2026
vikram

वह रडार जो ज़मीन का खिसकना देख लेता है: निसार के पहले साल से भारत को क्या मिला

July 30, 2026
Friday, July 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गर्मी की लहर से सिर्फ शरीर नहीं, आंखें भी हो सकती हैं प्रभावित

सतह सूखने से होती है आंखों में जलन, खुजली और रेडनेस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
भारत में 42.60 करोड़ लोग सात दिन तक अत्यधिक गर्मी के जोखिम में रहे

YOU MAY ALSO LIKE

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। गर्मी की मार जब अपने चरम पर होती है, तो हम अक्सर सनबर्न, डीहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं पर ध्यान देते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हीटवेव का असर हमारी आंखों पर भी पड़ सकता है। तेज धूप और गर्म हवाएं आंखों की नमी छीन लेती हैं और उन्हें थका हुआ, चिड़चिड़ा और कमजोर बना सकती हैं।
हर साल बढ़ते तापमान के साथ-साथ आंखों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ रही हैं, खासकर शहरी इलाकों में जहां गर्मी और प्रदूषण दोनों मिलकर आंखों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। आंखों में जलन, खुजली, ड्रायनेस और यहां तक कि दृष्टि पर असर – ये सब हीटवेव के दौरान आम शिकायतें बन चुकी हैं। इसलिए ज़रूरी है कि हम सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि अपनी आंखों को भी गर्मी से बचाने के लिए सजग रहें। सही देखभाल, कुछ छोटे लेकिन प्रभावी उपाय और थोड़ा सा ध्यान आपकी आंखों को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रख सकता है।
हीटवेव से आंखों को कैसे होता है नुकसान?
हीटवेव के दौरान हवा में नमी की कमी और गर्म हवाओं के सीधे संपर्क में आने से आंखों की सतह सूख जाती है। इससे आंखों में जलन, खुजली और रेडनेस हो सकती है, जो कई बार गंभीर संक्रमण का कारण भी बन जाती है।
आंखों की नमी क्यों होती है
सबसे ज्यादा प्रभावित?
डॉ सुरेंद्र कुमार, एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन, नई दिल्ली के मुताबिक हमारी आंखों में एक नेचुरल टियर फिल्म होती है जो नमी बनाए रखती है। गर्मी और हीटवेव इस टियर फिल्म को तेजी से सुखा देती हैं, जिससे आंखें ड्राय और थकी-थकी महसूस होती हैं। यह स्थिति अगर लंबे समय तक बनी रहे, तो विजन पर असर डाल सकती है।
हीटवेव में कौन होते हैं ज्यादा रिस्क पर?
बच्चे, बुजुर्ग और पहले से आंखों की समस्या से जूझ रहे लोग हीटवेव में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। लंबे समय तक स्क्रीन्स पर काम करने वाले या धूप में ज़्यादा वक्त बिताने वाले लोग भी इस रिस्क में आते हैं।
कैसे करें आंखों की देखभाल इस चिलचिलाती गर्मी में?
धूप में निकलते वक्त सनग्लासेज़ पहनें जो यूवी प्रोटेक्शन वाले हों। आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं और जरूरत महसूस होने पर आर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल करें। आंखों को बार-बार मसलने से बचें और आराम देना न भूलें।
घरेलू और आसान उपाय जो दे सकते हैं राहत
खीरे के स्लाइस या गुलाब जल में भीगे कॉटन पैड आंखों पर रखना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा एलोवेरा या ठंडे टी बैग्स का इस्तेमाल भी आंखों की सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation