• Latest
  • Trending
He started a business by mortgaging his wife's jewellery and made it the second largest hotel chain

पत्नी के गहने गिरवी रख शुरू किया बिजनेस बना दी दूसरी सबसे बड़ी होटल चेन

March 28, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पत्नी के गहने गिरवी रख शुरू किया बिजनेस बना दी दूसरी सबसे बड़ी होटल चेन

- ओबेरॉय ने शिमला के होटल में क्लर्क से की थी शुरुआत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 28, 2025
in the blitz
0
He started a business by mortgaging his wife's jewellery and made it the second largest hotel chain

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मोहन सिंह ओबेरॉय का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्हें भारत में होटल इंडस्ट्री का पायनियर माना जाता है। उन्होंने ओबेरॉय होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की स्थापना की थी जो आज देश में दूसरा सबसे बड़ा होटल ब्रांड है। ओबेरॉय ग्रुप के भारत, इंडोनेशिया, मिस्र, यूएई, मॉरीशस और सऊदी अरब में 31 होटल हैं। मोहन सिंह ओबेरॉय ने ओबेरॉय और ट्राइडेंट जैसे होटल दुनियाभर में स्थापित करके भारतीय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को दुनियाभर में पहचान दिलाई। आज ओबेरॉय ग्रुप की दो लिस्टेड कंपनियां ईआईएच लिमिटेड और ईआईएच एसोसिएटेड होटल्स लिमिटेड हैं। इनका कुल मार्केट कैप करीब 25,000 करोड़ रुपये है। मोहन सिंह ओबेरॉय की एक मामूली क्लर्क से भारतीय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का स्तंभ बनने तक की कहानी बहुत ही दिलचस्प है।
मोहन सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रावलपिंडी में की। फिर वह बैचलर डिग्री के लिए लाहौर गए। इसके बाद वह बेहतर अवसरों की तलाश में शिमला चले गए। जब वह शिमला पहुंचे, तो उनके पास पैसे नहीं थे। उन्हें सेसिल होटल में फ्रंट डेस्क क्लर्क की नौकरी मिली। उन्हें महीने के 50 रुपये मिलते थे। यहीं से मोहन सिंह के करियर की शुरुआत हुई थी। उनकी मेहनत, ऊर्जा और तेज दिमाग ने होटल के अंग्रेज मैनेजर पर गहरा प्रभाव डाला। मोहन सिंह सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते थे। वह अपनी डेस्क क्लर्क की ड्यूटी से आगे बढ़कर एक्स्ट्रा काम और नई जिम्मेदारियां लेते थे।
शिमला में नौकरी
कुछ साल बाद जब होटल के मैनेजर ने एक छोटा होटल खरीदा, तो ओबेरॉय को अपने साथ काम करने के लिए बुलाया। 1934 में ओबेरॉय ने क्लार्क होटल को खरीदकर होटल कारोबार में कदम रखा। उन्होंने अपनी पत्नी के गहने और अपनी सारी संपत्ति गिरवी रखकर होटल खरीदा। इसके चार साल बाद उन्होंने कलकत्ता में ग्रैंड होटल को लीज पर लिया। इस होटल में 500 कमरे थे। अपने दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से उन्होंने होटल को एक सफल और लाभदायक व्यवसाय में बदल दिया।
धीरे-धीरे ओबेरॉय ने एसोसिएटेड होटल्स ऑफ इंडिया (एएचआई) के शेयरों में निवेश किया। इस ग्रुप के पास शिमला, दिल्ली, लाहौर, मुर्री, रावलपिंडी और पेशावर में कई होटल थे। 1943 में उन्होंने एएचआई में कंट्रोलिंग इंटरेस्ट हासिल कर लिया और देश की सबसे बड़ी होटल चेन को मैनेज करने वाले पहले भारतीय बन गए। 1965 में उन्होंने नई दिल्ली में द ओबेरॉय इंटरकॉन्टिनेंटल खोला और फिर 1973 में मुंबई में 35-मंजिला ओबेरॉय शेरेटन बनाकर इस सफलता को और बढ़ाया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation