• Latest
  • Trending

वर्ल्ड बॉक्सिंग में हरियाणा की नारी शक्ति का परचम, दो गोल्ड समेत चार मेडल

September 20, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वर्ल्ड बॉक्सिंग में हरियाणा की नारी शक्ति का परचम, दो गोल्ड समेत चार मेडल

मीनाक्षी ने तीन बार की विश्व विजेता को हराया, जैस्मिन भी बनीं चैंपियन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड समेत चार पदक जीते हैंं। मीनाक्षी ने 48 किलो वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में 3 बार की विश्व विजेता कजाकिस्तान की नजिम काईजीबे को 4-1 से हराया।
मीनाक्षी इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय बॉक्सर हैं। मीनाक्षी से पहले जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किलोग्राम में पोलैंड की जूलिया स्जेरेमेटा को 4-1 से मात दी। नुपुर श्योराण ने 80 प्लास किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक व पूजा बोहरा ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। चारों ही बेटियां हरियाणा से हैं। जैस्मिन, नुपुर व पूजा वोहरा भिवानी जिले की हैं जबकि मीनाक्षी रोहतक से हैं।
भारत के वर्ल्ड चैंपियन की संख्या
डबल डिजिट में पहुंची
मीनाक्षी के गोल्ड के साथ भारत के वर्ल्ड चैंपियंस की संख्या डबल डिजिट में पहुंच गई है। वे वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विमेंस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की 10वीं मुक्केबाज हैं। मीनाक्षी ने भारत को टूर्नामेंट के इतिहास में विमेंस कैटेगरी का 16वां गोल्ड दिलाया है। इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक 9 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
लंबे हाथों का फायदा
मीनाक्षी ने पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट नजिम काईजीबे (कजाकिस्तान) को 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में 4-1 से हराया। उन्होंने बैकफुट पर रहते हुए अपने लंबे हाथों का फायदा उठाया और प्रतिद्वंद्वी पर सीधे पंच जमाए। जैस्मिन ने जूलिया स्जेरेमेटा को 4-1 से हराया। पहला राउंड 2-3 से गंवाने के बाद भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन ने जोरदार वापसी की। उन्होंने मैच पर कंट्रोल किया। जैस्मिन ने अटैक और डिफेंस के बीच जोरदार समन्वय स्थापित किया, जिससे सभी जज उनके पक्ष में हो गए।
फाइनल में जीत के बाद जैस्मिन ने कहा-
इस अहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वर्ल्ड चैंपियन बनकर मैं बहुत खुश हूं। पेरिस ओलिंपिक में शुरुआती हार के बाद मैंने खुद को पूरी तरह से तैयार किया। यह सफलता उसी मेहनत का परिणाम है। जूलिया स्जेरेमेटा पेरिस ओलिंपिक 2024 की सिल्वर मेडलिस्ट रही हैं। पेरिस ओलिंपिक-2024 में जैस्मिन कोई मेडल नहीं जीत पाई थीं। इसके बाद उन्होंने खुद को नए सिरे से तैयार किया। अस्ताना में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।
पेरिस ओलिंपिक के बाद खुद को तैयार किया
जैस्मिन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिवरपूल में प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की पैन अमेरिकन चैंपियन जुसीलेन सेर्केरा रोमेउ को 5-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की खुमोरानोबू मामाजोनोवा को 5-0 से मात दी। सेमीफाइनल में वेनेजुएला की ओमाइलीन कैरोलिना अल्काला सेविका पर 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुषों ने किया निराश
टूर्नामेंट में महिला मुक्के बाजों की शानदार सफलता के उलट पुरुष वर्ग के लिए यह चैंपियनशिप निराशाजनक रही। भारत का 10 सदस्यीय पुरुष दल बिना किसी पदक के घर लौट रहा है। 2013 के बाद यह पहला मौका है, जब भारतीय पुरुष मुक्के बाज खाली हाथ रहे।
50 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जादुमणि सिंह मंडेनबाम ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन कजाकिस्तान के संझार ताश्केनबाय को कड़ी चुनौती दी, लेकिन 0-4 से हार गए। जादुमणि के अलावा केवल अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) ही क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे, जबकि बाकी खिलाड़ी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए।
पिछली बार मिले थे तीन मेडल
2023 में ताशकंद वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने पुरुष वर्ग में तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। दीपक भोरिया (51 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने तब मेडल दिलाए थे।
मिठाई बांटी
भिवानी में मुक्केबाज बेटियों की जीत पर परिजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी, कहा- खेल के प्रति डेडीगेशन व अनुशासन ने दिलाए मेडल।
बोले कोच : भीम अवॉर्डी कोच संजय श्योराण ने कहा : बीएफआई का करते हैं धन्यवाद, जिनके निर्देशन में बेटियों को आगे बढ़ने का मिला मौका
जैस्मिन लंबोरिया के कोच संदीप, मां रविंद्र कौर, पिता जयबीर ने कहा : बेटियों पर जताया विश्वास, खेलने का अवसर मिले तो बेटियां जरूर लाएंगी मेडल।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation