• Latest
  • Trending

हरियाणा की उन्नति ने डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को हराया

August 1, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हरियाणा की उन्नति ने डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को हराया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक की 17 साल की युवा बैडमिंटन प्लेयर उन्नति हुड्डा ने चाइना ओपन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देश की अनुभवी महिला बैडमिंटन प्लेयर और डबल ओलंपिक मेडल जीत चुकीं पीवी सिंधु को हरा दिया।
इसी हार के साथ पीवी सिंधु का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। हालांकि अगले दौर यानी क्वार्टर फाइनल में उन्नति अपना पराक्रम नहीं दिखा सकीं और जापान की विश्व की चौथे नंबर की शटलर अकाने यामागुची से सीधे सेटों में हार गईं । परिणाम चाहे जो भी रहा हो, उन्नति हुड्डा ने पीवी सिंधु को हरा कर इतिहास तो रच ही दिया।
इससे पहले सैयद मोदी सुपर 300 टूर्नामेंट-2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा की भिड़ंत हुई थी। तब पीवी सिंधु ने उन्नति को 21-12, 21-9 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। चाइना ओपन-2025 के महिला सिंगल्स के मैच में दोनों शटलर्स के बीच कांटे की टक्कर देखी गई, लेकिन अंत में उन्नति ने सिंधु को 21-19, 19-21, 21-13 के सेट में सीधे मात दी। मैच के पहले सेट से ही उन्नति हुड्डा पीवी सिंधु पर भारी पड़ी। वह विश्व में 35वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
कौन हैं उन्नति हुड्डा
उन्नति हुड्डा रोहतक के चमारिया गांव की रहने वाली हैं। पीवी सिंधु पर जीत की खबर मिलते ही पूरे रोहतक जिले में जश्न मनाया गया। उन्नति ने 7 साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। उनके पिता उपकार हुड्डा ने बेटी को छोटू राम स्टेडियम बैडमिंटन अकादमी में दाखिला दिलाया। उन्नति हुड्डा ने इसी साल सीबीएसई बोर्ड से 12वीं पास की है।
पीवी सिंधु मेडल भी पहना चुकीं
कोच प्रवेश कुमार के अनुसार, उन्नति ने गली खेल से शुरुआत की। उसके बाद वह छोटूराम स्टेडियम आई ंतो उसने कुछ समय की कोचिंग के बाद जिला स्तरीय टूर्नामेंट जीता। उन्नति की पीवी सिंधु से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब उन्नति ने दिल्ली में हुए जेबीसी कप में गोल्ड जीता। उस समय पीवी सिंधु मुख्यातिथि थीं। उन्होंने ही उन्नति को मेडल पहनाया था। इसके अलावा वहीं, उबेर कप-2022 में पहली बार उन्नति टीम इंडिया का हिस्सा बनी थी, जिसे सिंधु लीड कर रही थीं। 2022 में दिल्ली में आयोजित जेबीसी नेशनल्स टूर्नामेंट में जीत के बाद पीवी सिंधु ने ही उन्नति हुड्डा को सम्मानित किया था।
सफलता का सफर
साल 2021 में उन्नति का पहला टूर्नामेंट इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज था। वहां वह फाइनल में अनुपमा उपाध्याय से हार गई थीं। वहीं, साल 2022 में उन्नति ने ओडिशा ओपन खेला, जहां फाइनल में स्मित तोषनीवाल को हराकर टूर्नामेंट जीता। थाईलैंड के नॉनथाबूरी में आयोजित 2022 बैडमिंटन एशिया जूनियर अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में उन्नति ने रजत पदक जीता था।
2023 में अबूधाबी मास्टर्स खिताब
साल 2023 में उन्नति हुड्डा ने अबू धाबी मास्टर्स फाइनल में इंडिया की ही सामिया इमाद फारूकी को हराया और अपना दूसरा बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीता।
इसके बाद इंडिया की ही तस्नीम मीर को हराकर इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज जीता था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation