• Latest
  • Trending
Jobs for technician posts in Hindustan Aeronautics Limited

एचएएल की ऊंची उड़ान 30400 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

April 10, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एचएएल की ऊंची उड़ान 30400 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

ऑर्डर भी बढ़े, इंजन आपूर्ति में भी सुधार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
Jobs for technician posts in Hindustan Aeronautics Limited

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। सरकार द्वारा नियंत्रित हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कमाई के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कमाई हल्के लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की कमी के बावजूद हुआ है। ऑर्डर भी बढ़ गए हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 30400 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष के 30381 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है। यह कमाई इसलिए भी बड़ी बात है क्योंकि हल्के लड़ाकू विमानों और ध्रुव एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर की आपूर्ति की कमी के बावजूद यह मुमकिन हुआ है, साथ ही ऑर्डर भी बढ़ गए हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले वर्षों में राजस्व और बढ़ने की उम्मीद है।
एचएएल प्रमुख डीके सुनील ने कहा कि यह उपलब्धि हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए एमके-1ए) और ध्रुव एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) की आपूर्ति में कमी के बावजूद हासिल की गई। उन्होंने बताया कि एलसीए की आपूर्ति इंजनों की अनुपलब्धता के कारण प्रभावित हुई, जबकि एएलएच की आपूर्ति जनवरी 2025 में हुई दुर्घटना और उसके बाद पूरे बेड़े के ग्राउंडेड होने के कारण प्रभावित हुई। हालांकि, अन्य उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति में तेजी लाई गई, जिससे राजस्व बनाए रखने में मदद मिली।
एचएएल के अनुसार, अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने पिछले सप्ताह एलसीए एमके-1ए के लिए 99 में से पहला एफ404-आईएन20 इंजन सौंप दिया है। कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया है कि ऑर्डर को पूरा करने के लिए उत्पादन तेज किया जा रहा है। भारतीय वायु सेना के लिए 83 एमके-1ए विमानों की आपूर्ति हेतु फरवरी 2021 में 48000 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया गया था। जीई एयरोस्पेस इस वर्ष 12 इंजन देने की योजना बना रही है।
एएलएच अभी भी ग्राउंडेड, जांच जारी
हालांकि, एएलएच का सैन्य बेड़ा अभी भी ग्राउंडेड है। जनवरी में गुजरात के पोरबंदर में एक तटरक्षक ध्रुव हेलिकॉप्टर की दुर्घटना स्वाशप्लेट फ्रैक्चर के कारण हुई थी। विशेषज्ञ इस महत्वपूर्ण घटक की विफलता के कारणों की जांच कर रहे हैं। स्वाशप्लेट असेंबली एएलएच के ट्रांसमिशन सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान
एचएएल ने इस वर्ष उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया। एलसीए एमके-1ए और हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 विमानों के लिए अतिरिक्त उत्पादन लाइनें स्थापित की गईं, साथ ही ओडिशा के कोरापुट में एयरो इंजन क्षमता को भी बढ़ाया गया। पिछले सप्ताह, रक्षा मंत्रालय ने एचएएल के साथ 62700 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सशस्त्र बलों को 156 प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर मिलेंगे। सितंबर 2024 में भी एचएएल को 26000 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला था।
बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
एचएएल के अनुसार, 2024-25 के दौरान कंपनी को नए विनिर्माण अनुबंधों में 102000 करोड़ रुपये और मरम्मत एवं ओवरहाल अनुबंधों में 17500 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वर्तमान में, कंपनी की ऑर्डर बुक 184000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि वर्ष की शुरुआत में यह 94129 करोड़ रुपये थी। एचएएल ने कहा, आपूर्ति स्थिर होने, नए ऑर्डरों और क्षमता वृद्धि के साथ, कंपनी वित्तीय वर्ष 2025-26 में और मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation