ब्लिट्ज ब्यूरो
सहारनपुर। सहारनपुर के रहने वाले उद्योगपति बंधु अजय, अतुल और राजेश गुप्ता की पढ़ाई सहारनपुर में जेवी जैन कॉलेज से हुई। अजय ने बी कॉम के बाद सीए किया। अतुल ने कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स किया तथा छोटे भाई राजेश ने बीएससी। दक्षिण अफ्रीका में कड़ी मेहनत, व्यावसायिक दक्षता और स्पष्ट विजन के बूते जल्द ही गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के सबसे अमीर लोगों में शुमार हो गए। हाथ या माथे की भाग्य रेखाओं-लकीरों के बजाय गुप्ता ब्रदर्स का अटूट विश्वास कड़ी मेहनत, प्रोफेशनल कंपीटेंसी और स्पष्ट विजन में रहा है। इन्हीं की बदौलत वे कामयाबी के सरताज बन गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में अतुल गुप्ता की कुल दौलत करीब 78 करोड़ यूएस डॉलर के करीब थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट ने साल 2016 के जोहान्सबर्ग स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के आधार पर भी यह जानकारी दी है। इतनी दौलत के साथ वह दक्षिण अफ्रीका के 16वें सबसे अमीर शख्स बन गए।