• Latest
  • Trending
Guinness Book- 60 records of India in 2024

गिनीज बुक- 2024 में भारत के 60 रिकॉर्ड

October 20, 2023
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

होम संक्षेप में विशेष ख़बरें किसान और गाँव विकसित भारत

August 25, 2026
खेलो इंडिया संवाद 27 अगस्त को, पंजाब-हरियाणा के कॉलेजों में युवाओं से जुड़ेंगे पीएम

27 अगस्त को हर ज़िले के दो कॉलेज में ‘खेल की बात’

August 25, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

प्रवासी भारतीयों ने 74 दिन में 72.85 अरब डॉलर भेजे

August 25, 2026
UPI

यूपीआई दस साल का हुआ, और छोटा होता गया

August 25, 2026
खरीफ बुवाई 2026

कपास का रक़बा 17 लाख हेक्टेयर कम है

August 25, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 25 अगस्त 2026

August 25, 2026
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
Tuesday, August 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गिनीज बुक- 2024 में भारत के 60 रिकॉर्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 20, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
Guinness Book- 60 records of India in 2024
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नवीनतम संस्करण में दुनिया भर से 2,638 उपलब्धियों को शामिल किया गया है जिनमें भारत से 60 से अधिक उपलब्धियां शामिल हैं। इनमें मेघालय के चेरापूंजी में वर्षा की प्रविष्टि सबसे पुरानी प्रविष्टियों में से एक है।

पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा भारत में प्रकाशित इस पुस्तक में नौ तथ्य आधारित अध्याय हैं जिनमें पृथ्वी (नीला ग्रह), जलीय जीवन, मानव, रिकॉर्डोलॉजी, एडवेंचर्स, इतिहास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कला और मीडिया और खेल शामिल हैं। इसके अलावा पांच विशेष विशेषताएं, हॉल ऑफ फेम, यंग अचीवर्स, गेमिंग, व्याख्याकार, और बकेट लिस्ट भी है। गिनीज रिकॉर्ड बुक के अनुसार, 15-16 जून, 1995 को मेघालय के चेरापूंजी शहर में 48 घंटे की अवधि में 2.493 मीटर (आठ फीट दो इंच) बारिश हुई। एक कैलेंडर माह के लिए रिकॉर्ड, जुलाई 1861 में चेरापूंजी में 9,300 मिमी (366 इंच) बारिश का है और 1 अगस्त 1860 और 31 जुलाई, 1861 के बीच 26,461 मिमी (1,041.75 इंच) के साथ चेरापूंजी के नाम एक साल में सबसे अधिक बारिश का भी रिकॉर्ड है।

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

जलपरी की सबसे बड़ी मूर्ति
एक रिकॉर्ड है जो 1937 से कायम है, वह है भारतीय मूर्तिकार कनाई कुन्हिरमन द्वारा बनाई गई जलकन्या (या जलपरी) की मूर्ति है। यह दुनिया में एक जलपरी की सबसे बड़ी मूर्ति है। केरल के तिरुवनंतपुरम में शंकुमुघम समुद्र तट पर एक शंख के आकार के पूल में लेटी हुई कंक्रीट की जलपरी की मूर्ति 26.5 मीटर (87 फीट) लंबी और 7.6 मीटर (25 फीट) ऊंची है, जिस खोल के भीतर वह लेटी है वह लगभग 32 मीटर (105 फीट) लंबा है।

पृथ्वी का चक्कर
कार द्वारा पृथ्वी का चक्क र लगाने वाले पहले और सबसे तेज पुरुष और महिला का रिकॉर्ड 1989 और 1991 में लागू नियमों के सालू चौधरी और उनकी पत्नी नीना चौधरी के नाम है जिन्होंने छह महाद्वीपों को कवर करते हुए, 40,075 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। उन्होंने यह दूरी नौ सितंबर से 17 नवंबर, 1989 के बीच कुल 69 दिन 19 घंटे 5 मिनट के समय में हिंदुस्तान ‘कॉन्टेसा क्लासिक’ कार से पूरी की। दिल्ली से यात्रा शुरू की उसे समाप्त भी वहीं किया।

रोसेम’ वाद्ययंत्र बनाया
भारतीय लोक संगीतकार थांगा डारलोंग (जन्म 20 जुलाई 1920) की उम्र 98 वर्ष 319 दिन थी जब उन्हें चार जून, 2019 को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया। त्रिपुरा के मुरुई गांव में जन्मे डारलोंग को अंतिम आदिवासी संगीतकार के रूप में जाना जाता है जिन्होंने ‘रोसेम’ वाद्ययंत्र बनाया और बजाया।

सबसे छोटी महिला
सबसे छोटी महिला नागपुर की ज्योति आम्गे (जन्म 16 दिसंबर, 1993) हैं, जिनकी लंबाई 62.8 सेमी (24.7 इंच) थी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’
टीवी पर वर्तमान में सबसे लंबे समय तक चलने वाला ‘सिटकॉम’ (एपिसोड गिनती के अनुसार) ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (एसएबी टीवी) है, जिसके दो जुलाई, 2022 तक 3500 एपिसोड प्रसारित किए गए हैं।

मुकेश अंबानी की 27 एंटीलिया
दुनिया का सबसे बड़े, सबसे ऊंचे और सबसे महंगे निजी आवास का रिकॉर्ड उद्योगपति मुकेश अंबानी के 27 मंजिला निजी गगनचुंबी इमारत एंटीलिया के नाम है।

आगरा स्थित ताज महल मार्च 2022 के महीने में 14 लाख खोजों (इंटरनेट पर) के साथ सबसे अधिक खोजा जाने वाला विश्व धरोहर स्थल है।
अन्य रिकॉर्ड धारकों में तमिलनाडु की जे जेसिका (एक मिनट में शीर्षासन की स्थिति में एक पैर पर ‘हूला हूप’ के 213 चक्क र लगाने का सबसे अधिक रिकॉर्ड) और रूबा गणेशन (जलपरी योग मुद्रा धारण करने के लिए 1 घंटा 15 मिनट 5 सेकेंड का सबसे लंबा समय) शामिल हैं। मध्य प्रदेश के आदित्य पचोली (सबसे बड़ी पगड़ी 345.25 वर्ग मीटर) और गिनीज ऋषि (शरीर पर सबसे अधिक 366 झंडों का टैटू है) का नाम भी गिनीज बुक में दर्ज है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation