• Latest
  • Trending

सरकार जर्मनी, जापान में दिलाएगी नौकरी

August 1, 2025
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती रद्द

ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में गड़बड़ी का शक, पूरी भर्ती प्रक्रिया रद

September 7, 2026
Adani Power Case: सुप्रीम कोर्ट से अडाणी पावर को बड़ी राहत, कर्नाटक डिस्कॉम्स की याचिका खारिज

अडाणी एनर्जी को मिला ₹4700 करोड़ का नया ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

September 7, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

खेती में एमपी की महिलाओं की नई उड़ान

September 7, 2026
त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड से होगी 'चिकन नेक' की सुरक्षा

त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड से होगी ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सरकार जर्मनी, जापान में दिलाएगी नौकरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

चीनी कम

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। विदेश में नौकरी की चाह रखने वाले उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार अब उन्हें जर्मनी, जापान, इजरायल और खाड़ी देशों जैसे विकसित देशों में रोजगार दिलाने के लिए एक विशेष व्यवस्था करने जा रही है। इसके तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा जल्द ही अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट सेल का गठन किया जाएगा।
यूपी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार पाने के लिए एक सशक्त और पारदर्शी मंच मिलेगा।
युवाओं को मिलेंगे वैश्विक अवसर
सरकार की योजना के अनुसार, यह प्लेसमेंट सेल एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से काम करेगा। इसमें विदेश में नौकरी के इच्छुक युवा रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। साथ ही यह पोर्टल जानकारी देगा कि किस देश में कौन से ट्रेड में कुशल युवाओं की आवश्यकता है। नियोक्ता भी इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का चयन कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित बनाया जाएगा।
इन देशों में सबसे ज्यादा मांग
इजरायल में पहले ही यूपी के हजारों युवा विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। अब जर्मनी और जापान जैसे देशों में हेल्थकेयर वर्कर्स और नर्सिंग स्टाफ की मांग तेजी से बढ़ रही है। खाड़ी देशों से भी कुशल श्रमिकों के लिए लगातार डिमांड आ रही है।
योजना को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट सेल की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इससे जुड़ सकें और विदेश में रोजगार के मौके प्राप्त कर सकें।
12 लाख युवाओं को मिल चुकी है ट्रेनिंग
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत बीते 8 वर्षों में 12 लाख से अधिक युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से करीब 6 लाख युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जा चुका है। राज्य सरकार का मानना है कि तकनीकी कौशल से सुसज्जित युवा ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का आधार बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार युवाओं को न केवल स्वदेश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है।
कृषि मजदूरों के लिए भी राहत
इसी के साथ योगी सरकार ने कृषि मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी दरों में भी संशोधन किया है। अब राज्य के सभी जिलों में कृषि कार्यों से जुड़े वयस्क श्रमिकों को 252 रुपये प्रतिदिन या 6552 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी मिलेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation