• Latest
  • Trending
Trump started 'trade war', imposed tariffs on China-Canada

‘टैरिफ वार’ का असर रोकने में जुटी सरकार

April 10, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘टैरिफ वार’ का असर रोकने में जुटी सरकार

20 देशों में निर्यात बढ़ाने के प्रयास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
Trump started 'trade war', imposed tariffs on China-Canada
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।अमेरिकी टैरिफ के संभावित असर को हर लिहाज से परख रही भारत सरकार ने चीन, वियतनाम और थाईलैंड से संभावित आयात वृद्धि पर नियंत्रण के उद्देश्य से अंतरमंत्रालयी समूह बनाया है। दोहरी रणनीति के तहत वाणिज्य मंत्रालय ने घरेलू निर्यातकों के लिए नए अवसर तलाशने की कवायद भी तेज कर दी है। इस क्रम में 20 देशों के साथ बातचीत की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि उच्च टैरिफ के कारण अमेरिका को निर्यात घटने से चीन, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देश अपना माल भारत में खपाने की कोशिश करेंगे। इससे उपभोक्ता सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन और स्टील आदि के आयात में वृद्धि हो सकती है। इसी पर निगरानी के लिए आयात निगरानी समूह बनाया गया है जिसमें वाणिज्य, राजस्व विभाग और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अधिकारी शामिल होंगे।
हालांकि, सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ की वजह से भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में है लेकिन 26 फीसदी जवाबी टैरिफ के कारण कुछ क्षेत्रों में अमेरिका को भारतीय निर्यात घटने की आशंका जताई जा रही है। निर्यातकों की चिंताएं देखते हुए सरकार नया बाजार तलाशने में भी उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय यूरोपीय संघ, ओमान, न्यूजीलैंड और यूके के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौतों के जरिये इसका समाधान निकालने में जुटा है।
20 देशों पर निर्यातकों की उम्मीदें टिकीं
भारत सरकार ने निर्यात के नए बाजार तलाशने के लिए विशेष तौर पर जिन 20 देशों की पहचान की है, उनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, बांग्लादेश, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, नीदरलैंड, रूस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूएई, यूके, अमेरिका और वियतनाम शामिल हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों को इन देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों की श्रृंखला आयोजित करने का निर्देश दिया है।
आयात बढ़ने का स्पष्ट असर
जून-जुलाई में दिखेगा
अमेरिका ने वियतनाम पर 46 फीसदी, चीन पर 34 फीसदी और इंडोनेशिया पर 32 फीसदी व थाईलैंड पर 36 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसकी वजह से भारत में इनके आयात बढ़ने का स्पष्ट असर जून-जुलाई में दिखने के आसार हैं। सूत्रों ने बताया कि हवाई और समुद्री मार्गों से आने वाले शिपमेंट सहित हर डाटा पर अंतर-मंत्रालयी समूह की नजर रहेगी।
संबंधित मंत्रालयों और उद्योग संघों से आयात में वृद्धि और घरेलू उद्योग पर इसके प्रभाव के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। वाणिज्य मंत्रालय सस्ती दरों पर ऋण प्रदान करके निर्यातकों का समर्थन करने के लिए अपने निर्यात संवर्धन मिशन के निर्माण को भी तेजी से आगे बढ़ा रहा है। सरकार ने आम बजट में देश का निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य के साथ 2,250 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक निर्यात संवर्धन मिशन की स्थापित करने की घोषणा की थी
योजनाओं पर मिलकर
काम कर रहे 3 मंत्रालय
अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के जरिये टैरिफ वार का समाधान निकालने की कोशिशें पहले ही तेज की जा चुकी हैं। दोनों देश इस साल सितंबर अक्टूबर तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, यह समझौता होने की स्थिति में ट्रंप प्रशासन उस देश के खिलाफ शुल्क कम करने पर विचार कर सकता है। भारत के कुल माल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी लगभग 18 प्रतिशत और आयात में 6.22 प्रतिशत और द्विपक्षीय व्यापार में 10.73 प्रतिशत है। सरकार एमएसएमई निर्यातकों को आसान शर्तों पर ऋण प्रदान करने के अलावा फैक्टरिंग सेवाओं को मजबूत करके वैकल्पिक अमेरिका के साथ समाधान को निकालने की भी कोशिशें कर रही है। अन्य देशों के लगाए गैर-टैरिफ उपायों से निपटने को सहायता प्रदान करने के लिए भी वह योजनाएं तैयार कर रही है। निर्यात संवर्धन मिशन के तहत तैयार इन योजनाओं पर वाणिज्य, एमएसएमई और वित्त मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं।
अमेरिका पर हमारा प्रभावी टैरिफ सिर्फ
सात से आठ फीसदी : गोयल
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका पर भारत का प्रभावी टैरिफ बमुश्किल 7 से 8 फीसदी है। गोयल ने कहा, भारत को भरोसा है कि वह उन देशों के साथ द्विपक्षीय कारोबार समझौते कर सकता है जो निष्पक्ष व्यापार नीतियां अपनाते हैं।
अमेरिकी टैरिफ में वृद्धि से इस वर्ष समुद्री सामान, सोना, इलेक्टि्रकल व इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों से अमेरिका को भारत के निर्यात में 5.76 अरब डॉलर (6.41 फीसदी) की गिरावट आने की आशंका है। जीटीआरआई के मुताबिक, हालांकि, चुनिंदा उत्पाद सेगमेंट में भारत की प्रतिस्पर्धी स्थिति कुछ नुकसान की भरपाई करने में सहायक हो सकती है।

– चीन, वियतनाम और थाईलैंड का माल भारत आने के आसार
– अंतरमंत्रालयी समूह आयात वृद्धि पर रखेगा नजर

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation