• Latest
  • Trending
Government is ready to control pollution, common people should also take the initiative: Rao Narbir

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार तत्पर, आमजन भी बीड़ा उठाए : राव नरबीर

April 18, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार तत्पर, आमजन भी बीड़ा उठाए : राव नरबीर

एसजीटी विवि में जुटे देशभर से हजारों डेंटल एक्सपर्ट्स

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
Government is ready to control pollution, common people should also take the initiative: Rao Narbir

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण गुरुग्राम के साथ-साथ पूरे देश के लिए गंभीर समस्या का रूप ले चुका है। समय रहते न चेते तो मानव जाति का अस्तित्व निश्चित तौर पर ऐसे खतरे में पड़ जाएगा जिससे बाहर निकलना असंभव होगा। अकेले सरकार प्रदूषण नियंत्रण नहीं कर सकती। इसके लिए आमजन को बीड़ा उठा कर सरकार के साथ आना होगा।
राव नरबीर सिंह शनिवार को यहां देश की प्रतिष्ठित एसजीटी यूनिवर्सिटी में इंडियन प्रॉस्थोडॉन्टिक सोसायटी (आईपीएस) के 27वें पीजी कन्वेंशन में मुख्य अतिथि के रूप में देशभर से आए ढाई हजार से अधिक डेंटल एक्सपर्ट्स व स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर एसजीटी यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट ट्रस्टी मनमोहन सिंह चावला विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा छात्रों से इस सम्मेलन के सभी शैक्षणिक अवसरों का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया।
राव नरबीर सिंह ने इस कन्वेशन में विशेष तौर पर युवाओं व आम नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए आज दो संकल्प अवश्य लें।पोलिथिन व शादी ब्याह के कार्ड पर स्वयं रोक लगा कर सभी अपना नैतिक धर्म निभाएं। राव नरबीर सिंह ने बताया कि पोलिथिन के कैरीबैग को खत्म होने में चार सौ साल का समय लग जाता। यह तथ्य वैज्ञानिकों के एक समूह ने बताया है। पोलीथिन जलाओ तो यह प्राणवायु आक्सीजन को जलाता है, सीवर जाम करता है, जमीन में दबाओ तो सदियों तक पड़ा रहता है।
इसी तरह आजकल एक ऐसा फैशन भी चलन में है जो पर्यावरण को और खतरे में डाल रहा है। अकेले एनसीआर क्षेत्र में हर साल शादी-ब्याह के लिए दस करोड़ कार्ड छपवाए जाते रहे हैं। हाल के वर्षों में उनकी संख्या दस करोड़ से घट कर सात करोड़ हो गई लेकिन शादी-ब्याह में निमंत्रण के लिए तीन करोड़ लकड़ी व प्लास्टिक के सूटकेस बनवाए जा रहे हैं जिनमें ड्राइफ्रूट्स व मिठाइयां होती हैं। यह आदत तो सामाजिक तौर पर भी विषमता बढ़ाने वाली है। पांच हजार रुपये में बना निमंत्रण पत्र पाने वाला जब शादी में जाएगा तो उसे कन्या दिन व शगुन में कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा, आसानी से समझा जा सकता है। कार्ड और सूटकेस बनाने में हजारों पेड़ काटने पडते हैं।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि पोलिथिन बैग व विवाह कार्ड छपवाने बंद करो और एक साल में ही परिणाम देख लो। प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक पेड़ मां नाम’ नारे का उदाहरण देते हुए पर्यावरण एवं वन मंत्री ने अपील की कि एक पेड़ अपने लिए और एक अपनी भावी पीढ़ी के लिए अवश्य लगाया जाए।
कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में एसजीटी यूनिवर्सिटी के योगदान की प्रशंसा की। इंडियन प्रॉस्थोडॉन्टिक सोसायटी के कन्वेंशन के लिए भी उन्होंने एसजीटी विवि एवं देशभर से आए डेंटल विशेषज्ञों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसजीटी विवि सपनों को दिशा और भविष्य को आधार देने वाला विश्वविद्यालय है। यह कॅरियर के साथ छात्र को अच्छा इंसान व जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है। यहां हर शिक्षक मेंटर बन कर हर छात्र का भविष्य उज्जवल बनाने का प्रण और संकल्प लेता है।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ओंकार शेट्टी द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनंदन किया। इसके पश्चात इंडियन प्रॉस्थोडॉन्टिक सोसाइटी के सचिव डॉ. जंगला हरि ने समाज की पिछले वर्ष की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और प्रॉस्थोडॉन्टिक्स क्षेत्र में समाज की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
आईपीएस की अध्यक्ष डॉ. शिल्पा शेट्टी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस वर्ष के सम्मेलन की थीम के अनुरूप, स्थायित्व, नवाचार और भावी दृष्टिकोण को दंत चिकित्सा शिक्षा और प्रैक्टिस में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
उद्घाटन समारोह का समापन आयोजन सचिव डॉ. भूपेंद्र यादव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, आयोजन समिति और उत्साही प्रतिभागियों के योगदान के लिए आभार प्रकट किया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation