• Latest
  • Trending
पति-पत्नी के प्रेम की अनूठी कहानी है 'गोंधल', ऑस्कर में नामित

पति-पत्नी के प्रेम की अनूठी कहानी है ‘गोंधल’, ऑस्कर में नामित

October 19, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पति-पत्नी के प्रेम की अनूठी कहानी है ‘गोंधल’, ऑस्कर में नामित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in खेल-फ़िल्म
0
पति-पत्नी के प्रेम की अनूठी कहानी है 'गोंधल', ऑस्कर में नामित

मुंबई। मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से चुन ली गई है। फिल्म की कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र में फिल्माई गई सुमन की कहानी है, जो एक दुल्हन है और रिश्तों में फंसी हुई है। ऑस्कर के लिए भारत की ओर से नामित मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को पहले भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। भारतीय अंतरष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2025 में संतोष दावखर को सर्वश्रेष्ठ निदेशक के लिए सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड मिला था। गोंधल के अलावा अंग और इक्क ीस भी टॉप-3 फिल्मों की सूची में शामिल थीं। पिछले वर्ष भारत ने ऑस्कर में आधिकारिक तौर पर नीरज घायवान की महामारी पर आधारित फिल्म होमबाउंड को चुना था। हालांकि, यह फिल्म अंतिम रजिस्ट्रेशन तक नहीं पहुंची थी। 99वां ऑस्कर समारोह 14 मार्च 2027 को होगा।

इस तरह है फिल्म की कहानी
सुमन और सरजेराव दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, सरजेराव के पिता ने दहेज की मांग की थी। इसके बाद सुमन को सीधे और भोले-भाले आनंदराव से शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

YOU MAY ALSO LIKE

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर अब बनाएंगे ‘राम बोला’

‘हनुमान अंश’ का असर कैंची धाम आश्रम पर भी, उमड़ रही भारी भीड़

फिल्म की कहानी एक खास रात में सामने आती है, जब नवविवाहित जोड़े की जिंदगी में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए गोंधल लोक समारोह होता है।

सुमन को खोने के लिए तैयार नहीं सरजेराव
आग की रोशनी, ढोल की आवाज और धार्मिक मंत्रों के बीच बड़ी संख्या में लोग रस्म अदायगी के लिए जुटते हैं। ये सब देखकर सरजेराव प्रेमिका सुमन को खोने के लिए तैयार नहीं होता है। वह एक बार फिर से सुमन को पाना चाहता है।

वहीं, सुमन भी हालात को अपने तरीके से संभालने का प्रयास करती है। वह सरजेराव के जुनून और गोंधल की रहस्यमयी ऊर्जा का इस्तेमाल कर समारोह को एक खतरनाक खेल में बदल देती है। इसके बाद समारोह में होने वाली घटनाएं कहानी को एक ऐसे मोड़ पर ले जाती हैं, जहां हर किरदार की असली मंशा सामने आने लगती है।

अभिनेत्री इशिता मुख्य भूमिका में
फिल्म में अभिनेत्री इशिता देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा किशोर कदम, योगेश सोहनी, निषाद भोईर, अनुज प्रभु और ध्रुव ठोके भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत इलैयाराजा ने तैयार किया है। कलाकारों की दमदार मौजूदगी और अनुभवी संगीतकार का जुड़ाव फिल्म को खास बनाता है।

गोंधल चौथी मराठी फिल्म
गोंधल ऑस्कर के लिए भेजी जाने वाली चौथी मराठी फिल्म है। इससे पहले वर्ष 2005 में श्वास, वर्ष-2009 में हरिश्चंद्राची फैक्ट्री और वर्ष-2015 में कोर्ट भेजी गई थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation