• Latest
  • Trending

सरकारी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 190 पदों के लिए अधिसूचना

September 27, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सरकारी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 190 पदों के लिए अधिसूचना

64,820 से 93,960 रुपये तक का वेतनमान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सरकारी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका आया है। 117 साल पुराने पंजाब एंड सिंध बैंक ने क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर के 190 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को स्केल एम एमजीएस -II पर रखा जाएगा और उन्हें 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर है। उम्मीदवार punjabandsind.bank .in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
क्या होनी चाहिए
आयु सीमा
बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के बाद 25 अक्टूबर तक उसकी प्रिंट कॉपी निकाल सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान भी 10 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 23 वर्ष से 35 वर्ष तय की गई है। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1990 से पहले और 1 सितंबर 2002 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
क्या होनी चाहिए योग्यता
क्रेडिट मैनेजर पद के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी विषय में स्नातक है, जिसमें 60% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 55%) होने चाहिए। साथ ही सीए, सीएमए, सीएफए या एमबीए (फाइनेंस) जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं, एग्रीकल्चर मैनेजर पद के लिए कृषि, बागवानी, डेयरी, वेटरनरी साइंस, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग या पिसिकल्चर में स्नातक होना अनिवार्य है, जिसमें 60% अंक (एससी/एसटी/ ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) होने चाहिए।
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 850 रुपये + टैक्स और चार्जेस, जबकि एससी,एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए केवल 100 रुपये टैक्स और चार्जेस रखा गया है। भर्ती में कुल 190 पद शामिल हैं। इनमें क्रेडिट मैनेजर के 130 पद और एग्रीकल्चर मैनेजर के 60 पद घोषित किए गए हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation