• Latest
  • Trending

हमसफर के साथ स्वर्णिम सफर

September 6, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हमसफर के साथ स्वर्णिम सफर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0

Vivek Agnihotriकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा लिखित “एक सफर हमसफर के साथ” लेखक के जीवन और उनकी अर्धांगिनी पानादेवी के साथ बिताए गए पचास से अधिक वर्षों की गाथा है। यह समर्पित पति की ओर से अपनी प्रेरणादायी, स्नेहमयी तथा सौम्य पत्नी के लिए दिया गया अनुपम उपहार है। यह उन परंपरागत उत्सवों से भिन्न है जहां केवल केक काटने या रंग-बिरंगे फीतों और गुब्बारों से सजावट कर संतोष पा लिया जाता है। इस पुस्तक में दाम्पत्य जीवन के सुखमय रहस्यों का उल्लेख है, जो दोनों के साझा अनुभवों पर आधारित है।
पुस्तक की एक स्थायी छवि वह है जब 1993 में दंपत्ति अपने मित्र की स्वर्ण जयंती विवाह वर्षगांठ समारोह में सम्मिलित होने स्कूटर पर पहुंचे थे। संयोग से उस वर्ष उनकी अपनी रजत जयंती भी थी और इसी समय इस पुस्तक को लिखने का संकल्प आकार ले रहा था। रोचक तथ्य यह है कि वर्ष 2025 में उनकी विवाह वर्षगांठ भी 12 मई को ही पड़ी, जब हिंदू पंचांग (शुभ बुध पूर्णिमा) और ग्रेगोरियन कैलेंडर की तिथियां एक साथ पड़ीं।
आरंभ और यात्रा
यह यात्रा पारंपरिक भारतीय वर-खोज की प्रक्रिया से प्रारंभ होकर वैवाहिक अनुष्ठानों में परिणत होती है। यह कहानी है समायोजन और आपसी सहयोग की, जिसने सुखी वैवाहिक जीवन की सुदृढ़ नींव रखी। इसमें पारिवारिक जीवन की ऊंच-नीच का यथार्थ चित्रण है और यह भी बताया गया है कि उनसे कैसे विवेकपूर्ण ढंग से निपटा जा सकता है।
लेखक की पत्नी पानादेवी हर मोड़ पर रचनात्मक समाधान लेकर सामने आईं ं, जिसने हमेशा सकारात्मक परिणाम दिए। उन्होंने धैर्य, मानसिक शक्ति, दृढ़ निश्चय और सहनशीलता का परिचय दिया। हास्य भी अनेक बार तनावपूर्ण परिस्थितियों को सहज बनाने में कारगर सिद्ध हुआ। उन्होंने गृहस्थ जीवन के समस्त दायित्व—अतिथि-सत्कार और पारिवारिक देखभाल तक—उत्साहपूर्वक निभाए। उनके सद ्गुण, आत्मविश्वास और मानवीयता का पुस्तक में अनेक उदाहरणों सहित उल्लेख है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा में हस्तकला कौशल भी सम्मिलित है, जिसने उन्हें सबका प्रशंसा-पात्र बनाया। साथ ही, भावना मेमोरियल ट्रस्ट का संचालन कर उन्होंने अपने प्रशासनिक कौशल का भी परिचय दिया।

– पुस्तक में पारिवारिक जीवन की ऊंच-नीच का यथार्थ चित्रण
– पत्नी के सकारात्मक सुझावों ने बदली मेघवाल की जिंदगी

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन
पुस्तक में लेखक के नौकरशाही जीवन की दास्तान भी है, जिसमें एक टेलीफोन ऑपरेटर से आरंभ होकर आईएएस अधिकारी बनने तक की यात्रा शामिल है। इस समूचे सफर में पत्नी का प्रोत्साहन और सहयोग अपरिहार्य रहा। राजनीति में पानादेवी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और उच्च पदाधिकारी की पत्नी होने के बावजूद उनका सहज और विनम्र आचरण उन्हें लेखक के निर्वाचन क्षेत्र की जनता के लिए प्रिय बना गया। यही कारण था कि इसने उनके राजनीतिक जीवन को भी सुदृढ़ किया और उन्हें लगातार चार बार लोकसभा सांसद चुने जाने का गौरव मिला।
पुस्तक का समापन एक यात्रा-वृत्तांत से होता है, जिसमें दंपत्ति द्वारा एक साथ बिताए गए रोमांचक और अविस्मरणीय क्षणों का वर्णन है।
इस स्वर्णिम श्रद्धांजलि का सार उसकी भूमिका में सुंदरता से व्यक्त हुआ है
“हम एक-दूसरे के लिए बने हैं। मेरा हृदय तुम्हारे हृदय से मेल खाए। मेरा मन तुम्हारे हृदय से मेल खाए। मेरी वाणी तुम्हारे हृदय से मेल खाए और हमारी बुद्धि सदैव एकाकार बनी रहे।”
– लेखक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं राज्यसभा के पूर्व महासचिव हैं

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation