• Latest
  • Trending
'Golden Dome' will become America's shield

‘गोल्डन डोम’ बनेगा अमेरिका का कवच

April 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘गोल्डन डोम’ बनेगा अमेरिका का कवच

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
'Golden Dome' will become America's shield

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका पर होने वाले किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत अंतरिक्ष से आने वाली हाइपरसोनिक मिसाइलों से भी देश को बचाने की होगी। डोनाल्ड ट्रंप का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें कई सौ अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब धरती के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क के हाथों में इस महाविशालकाय प्रोजेक्ट की कमान दी गई है। अब एलन मस्क का काम एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना है, जो चीन या रूस समेत किसी भी दुश्मन की तरफ से आने खतरों से अमेरिका को बचाए। कार्यकारी आदेश पर साइन करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने मिसाइल हमलों को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।
अमेरिका का गोल्डन डोम प्रोग्राम कैसा होगा?
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी ने ‘गोल्डन डोम’ बनाने का कॉन्ट्रैक्ट जीत लिया है। उनकी रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी डिफेंस सिस्टम के लिए प्रमुख भागों का निर्माण करने के लिए सॉफ्टवेयर निर्माता पलांटिर और ड्रोन निर्माता एंडुरिल के साथ साझेदारी कर रही है। तीनों कंपनियों की स्थापना उन उद्यमियों ने की थी, जो डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति का प्रमुख समर्थक रहे हैं। गोल्डन डोम, दुनिया में अभी तक बनाई गई किसी भी टेक्नोलॉजी से अलग और एडवांस होगा। इसकी रेंज की अभी तक कोई मिसाइल नहीं बनी है।
1000 से ज्यादा सैटेलाइट्स करेंगे निगरानी
इस प्रोजेक्ट के तहत एलन मस्क की कंपनी 1000 से ज्यादा सैटेलाइट्स का निर्माण करेगी, जिसका काम दुनिया का चक्कर काटते हुए इस बात का पता लगाना होगा कि क्या कोई भी खतरा अमेरिका की तरफ बढ़ रहा है। इसके अलावा मिसाइलों और लेजर से लैस 200 सैटेलाइट अलग से होंगे, जिनका काम दुश्मनों की मिसाइलों को मार गिराना होगा।
कस्टडी लेयर : रिपोर्ट के मुताबिक स्पेसएक्स गोल्डन डोम के कस्टडी लेयर नाम के हिस्से को तैयार करने की कोशिश कर रहा है। यह सैटेलाइट्स के एक समूह के रूप में काम करेगा जो मिसाइलों का पता लगाएगा, उनके प्रक्षेप पथ को ट्रैक करेगा और यह निर्धारित करेगा, कि क्या वो अमेरिका की तरफ बढ़ रहे हैं या नहीं।
कैसे काम करेगा गोल्डन डोम?
गोल्डन डोम डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स (लेजर्स) शामिल होंगे, जो प्रकाश की रफ्तार से मिसाइलों और ड्रोन को निशाना बनाएंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंसर नेटवर्क होगा, जो 360-डिग्री थ्रेट डिटेक्शन देगा। गोल्डन डोम में मल्टी-लेयर इंटरसेप्टर्स होंगे जो शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग रेंज वाली मिसाइलों को मार गिराएंगे।
स्पेस-बेस्ड अलर्ट सिस्टम होगा, जो अमेरिका की तरफ बढ़ते किसी भी खतरे के बारे में आगाह करेगा। गोल्डन डोम को पहले व्हाइट हाउस पेंटागन और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की रक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। अमेरिका इसके एडवांस वर्जन को नाटो एलायंस, इजरायल, जापान और बहुत संभव है कि भारत के साथ भी शेयर कर सकता है।
– अरबों डॉलर में मस्क की कंपनी करेगी निर्माण
– छू भी नहीं पाएंगी दुश्मन की मिसाइलें
– इसके एडवांस वर्जन को भारत के साथ भी शेयर कर सकते हैं ट्रंप

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation