• Latest
  • Trending

ग्रेजुएट्स के लिए गोल्डन चांस इंडियन बैंक में 1500 नौकरियां

July 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ग्रेजुएट्स के लिए गोल्डन चांस इंडियन बैंक में 1500 नौकरियां

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए 1,500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह प्रशिक्षुता कार्यक्रम 12 महीने की अवधि का होगा। आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को पोस्टिंग स्थान के अनुसार मासिक वजीफा प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1500 पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता व डिग्री की समय-सीमा
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार के पास केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता है, तो वह भी पात्र माना जाएगा। यह शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में हो सकती है, यानी खास विषय की बाध्यता नहीं रखी गई है। एक जरूरी शर्त यह है कि उम्मीदवार ने अपनी स्नातक की डिग्री 1 अप्रैल, 2021 को या उसके बाद पूरी की हो और उसके पास उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यदि किसी उम्मीदवार ने उससे पहले स्नातक किया है, तो वह इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।
परीक्षा पैटर्न: कितने प्रश्न और कितने अंक?
इस ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में तर्क योग्यता से 15 प्रश्न (15 अंक), कंप्यूटर ज्ञान से 10 प्रश्न (10 अंक), अंग्रेजी भाषा से 25 प्रश्न (25 अंक), मात्रात्मक रूझान से 25 प्रश्न (25 अंक), और सामान्य जागरूकता (विशेष रूप से बैंकिंग उद्योग से संबंधित) से 25 प्रश्न (25 अंक) पूछे जाएंगे।
क्या निगेटिव मार्किंग होगी?
परीक्षा में नकारात्मक अंकन की व्यवस्था भी है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का 1/4 भाग काटा जाएगा। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी भाषा अनुभाग को छोड़कर प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।
कितने महीने की ट्रेनिंग
और कितना मिलेगा वजीफा?
चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान बैंक की शाखा के स्थान के अनुसार वजीफा मिलेगा। शहरी और महानगरों में नियुक्त अभ्यर्थियों को हर महीने 15,000 रुपये जबकि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में तैनात होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 रुपये मासिक वजीफा दिया जाएगा।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग) वर्ग के लिए फीस केवल 175 रुपये रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें और भुगतान में कोई गलती न करें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation