• Latest
  • Trending
गिर में महामारी का कोहराम!

गिर में महामारी का कोहराम!

July 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गिर में महामारी का कोहराम!

8 मौतों के बाद अब 118 शेरों की बनेगी हेल्थ रिपोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
गिर में महामारी का कोहराम!

ब्लिट्ज ब्यूरो

भावनगर। गुजरात के गिर जंगल में कैनिन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) और बेबेसिया जैसी जानलेवा महामारियों के प्रकोप के बाद भावनगर वन विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। सौराष्ट्र के गिर पूर्व और गिर पश्चिम वन प्रभागों में कुछ समय के भीतर ही 8 से अधिक शेरों और उनके शावकों की मौत से हड़कंप मच गया है। इस गंभीर संकट को देखते हुए भावनगर वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 118 शेरों की एक स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि शेरों को इस महामारी के खतरे से बचाया जा सके।

एशियाई शेरों के एकमात्र निवास स्थान और गुजरात के गौरव ‘गिर जंगल’ पर एक बार फिर महामारियों का साया मंडरा रहा है। हाल ही में गिर पूर्व और गिर पश्चिम वन प्रभागों में कैनिन डिस्टेंपर वायरस और बेबेसिया संक्रमण के कारण 8 से अधिक शेरों और शावकों ने दम तोड़ दिया है। इस गंभीर स्थिति के बाद भावनगर वन विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए अपने क्षेत्र में घूम रहे शेरों की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

भावनगर वन विभाग के अधिकार क्षेत्र (गोहिलवाड़) में आने वाली जेसर, पालीताना, महुवा, सिहोर और भावनगर रेंज में वर्तमान में अलग-अलग समूहों में कुल 118 शेर निवास कर रहे हैं। इनमें से अकेले पालीताना रेंज में 17 शेरों का एक बड़ा समूह सक्रिय है।

महामारी के खतरे को देखते हुए पशु चिकित्सकों और क्षेत्रीय वन अधिकारियों की मदद से शेरों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। शेरों की गतिविधियों को ट्रैक करते हुए एक ‘स्वास्थ्य जांच पत्रक’ तैयार किया जा रहा है।

47 शेरों की जांच, 19 पर एहतियाती उपाय
भावनगर वन विभाग के उप वन संरक्षक योगेश देसाई ने इस विशेष अभियान की प्रगति के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़े शेयर किए हैं। वन विभाग की विभिन्न रेंजों में सघन गश्त के जरिए अब तक 47 शेरों की स्वास्थ्य जांच पूरी की जा चुकी है, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं।

रेंज के अनुसार अब तक निरीक्षित किए गए शेरों की संख्याः
महुवा रेंज: 12 शेर
जेसर रेंज: 12 शेर
सिहोर रेंज: 11 शेर
पालीताना रेंज: 8 शेर
भावनगर रेंज: 4 शेर

डीवर्मिंग और डी-टिकिंग अभियान
डीसीएफ योगेश देसाई के मुताबिक, इस निरीक्षण के दौरान 19 शेरों में एहतियाती उपाय अपनाए गए हैं। वर्तमान में शेरों को आंतरिक परजीवियों से बचाने के लिए डीवर्मिंग यानी कीड़े मारने और बाहरी कीटों से सुरक्षित रखने के लिए डी-टिकिंग मतलब कीट हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। आने वाले दिनों में शेष बचे सभी शेरों का भी डीवर्मिंग और डी-टिकिंग कर उनकी अंतिम स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

‘पैदल गश्त’ बढ़ाएं, लक्षणों पर रखें नजर
महामारी के फैलने के डर से उप वन संरक्षक ने भावनगर वन विभाग के तहत आने वाले सभी वन क्षेत्रों में फील्ड स्टाफ और कर्मचारियों को पैदल गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation