• Latest
  • Trending
George, Modi, NDA's victory and me!

जॉर्ज, मोदी, राजग की जीत और मैं !

June 6, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जॉर्ज, मोदी, राजग की जीत और मैं !

- कारगिल सीमा पर से इस्लामी घुसपैठियों को खदेड़ने वाले रक्षा मंत्री की याद फिर गत माह आई थी।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 6, 2024
in the blitz
0
George, Modi, NDA's victory and me!
के. विक्रम राव

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संस्थापक और प्रथम संयोजक जॉर्ज फर्नांडिस को उनकी इक्यानवीं जयंती (3 जून 2024) पर आज राजग नेता नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने श्रेष्ठतम उपहार भेंट किया है। राजग की उच्चतम संख्या में लोकसभाई सांसदों की जीत का संकेत दे कर। कारगिल सीमा पर से इस्लामी घुसपैठियों को खदेड़ने वाले रक्षा मंत्री की याद फिर गत माह आई थी। तब पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने स्वीकारा था कि सेनापति जनरल परवेज मुशर्रफ की जानी-समझी साजिश थी कि लाहौर की संधि को भंग कर दिया जाए। अटल बिहारी वाजपेई और नवाज़ शरीफ़ ने इस पर हस्ताक्षर (21 फरवरी 1999) किए थे। दोनों देश की संसदों ने इसका अनुमोदन भी किया था।

जब गुजरात के दंगों (28 फरवरी 2002) की शुरुआत गोधरा से हुई थी। तब मोदी का बचाव लोकसभा में मुस्तैदी से जॉर्ज फर्नांडिस ने किया था। हालांकि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने मोदी को राजधर्म की सीख दी थी। मुख्य मंत्री को हटाने की मांग भी उन्होंने की थी। लालकृष्ण आडवाणी के कारण मोदी बच गए। जॉर्ज ने संसद में मोदी का पक्ष लिया। मोदी को यह याद रहा।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 110वीं जयंती पर (11 अक्टूबर 2014) को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मोदी ने जॉर्ज को स्नेहिल तरीके से याद किया था मोदी ने। पद्म विभूषण का प्रस्ताव आया था। लोकतंत्र प्रहरी के रूप में तभी मुझे भी सम्मानित किया था। मेरे लिए मोदी के शब्द थे, मैं विक्रम को कई वर्षों से जानता हूं। आपातकाल में विक्रम पर बहुत जुल्म हुआ। बहुत अत्याचार हुआ। सिर्फ इसलिए की विक्रम एक पत्रकार था। एक लेबर लीडर था। (आकाशवाणी के दस्तावेजों से)

इस जलसे की अध्यक्षता काबीना मंत्री एम. वेंकय्या नायडू कर रहे थे। वहां मेरे साथ लोकतंत्र प्रहरी के रूप में कल्याण सिंह भी मंचासीन थे।
नरेंद्र भाई मोदी मेरे संकटत्रस्त तथा दुखद काल के सुहृद रहे। इसीलिए ज्यादा भले लगते हैं। वर्ना इस वक्त तो प्रधानमंत्री के करोड़ों मित्र और समर्थक होंगे। बात मई 1976 की है। मोदी तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर्मठ कार्यकर्ता थे, तरुणाई में थे, आयु 26 वर्ष रही होगी। मोदी ने श्रोताओं को गांधीनगर के अमीन स्कूल सभागार में 2 जनवरी 2002 के दिन गुजरात जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मेलन में अध्यक्षता कर रहे मेरे बारे में कहा था कि : जब बडौदा सेंट्रल जेल में विक्रम राव तन्हा कोठरी में नजरबंद था तो उन्होंने जेलर से अखबार देने की विनती की थी।

पत्रकार को समाचारपत्र न मिले जैसे जल बिन मछली ! फिर चंद दिनों बाद मुझे अखबार मिलने लगे। जेलर ने बाद में बताया कि एक स्वयंसेवक दे जाता था। वे मुझे समाचारपत्र भिजवा दिया करते थे। देने वाले युवा का नाम था नरेंद्र मोदी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation