ब्लिट्ज ब्यूरो
कोलकाता। कोलकाता के सियालदह से बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर के बीच प्रतिदिन चलने वाली 13185/13186 गंगासागर एक्सप्रेस में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आधुनिक एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच लगा दिए गए हैं।
पुराने आइसीएफ कोचों की जगह अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक एलएचबी कोचों वाली रेक के साथ गंगासागर एक्सप्रेस ने विगत दिवस सियालदह स्टेशन से अपनी पहली यात्रा शुरू की। ट्रेन के आधुनिक रूप को देखकर यात्रियों में भी काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर सियालदह स्टेशन पर पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीसीसीएम) डा. उदय शंकर झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।














