• Latest
  • Trending

भारत और अमेरिका में एफटीए संभव: ट्रंप

May 23, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत और अमेरिका में एफटीए संभव: ट्रंप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से आने वाले सामान पर लगने वाले सभी टैक्स हटाने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच समझौता (एफटीए) हो सकता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि कोई भी व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद होना चाहिए। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस समय वाशिंगटन में हैं। वह इस समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘फॉर्क्स न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत के साथ डील करने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘क्या आप जानते हैं कि वो अमेरिका के लिए अपने 100 फीसदी टैरिफ को खत्म करने को तैयार हैं?’ ट्रंप ने पहले भारत को ‘दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक’ बताया था। जब उनसे पूछा गया कि भारत के साथ व्यापार समझौता कब तक होगा तो उन्होंने जवाब दिया, ‘वह जल्द ही होगा। मुझे कोई जल्दी नहीं है। देखिए, हर कोई हमसे डील करना चाहता है।’ ट्रंप ने यह बात ऐसे समय कही है जब चीन के साथ अमेरिका के रिश्ते सुधरते दिख रहे हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर लगाए गए टैरिफ पर 90 दिन की राहत देने की घोषणा की है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ज्यादा देशों के साथ नहीं करना चाहते डील
ट्रंप ने आगे कहा कि दक्षिण कोरिया समेत कई देश बातचीत करने को उत्सुक हैं लेकिन, वह ज्यादा देशों के साथ डील नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि लगभग 150 देश इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एस. जयशंकर ने कहा कि व्यापार पर बातचीत जारी है। उन्होंने बताया, ‘जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं है।’ उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद होना चाहिए। यह दोनों देशों के लिए काम करना चाहिए।’

भारत-अमेरिका की किन मुद्दों पर हो रही बातचीत?
भारत अमेरिका के साथ समझौते में कुछ चीजों पर टैक्स कम करने की बात कर रहा है। इनमें कपड़ा, रत्न और आभूषण, चमड़े का सामान, कपड़े, प्लास्टिक, रसायन, झींगा, तिलहन, अंगूर और केले जैसी चीजें शामिल हैं। ये वो चीजें हैं जिनमें ज्यादा लोगों को काम मिलता है।
वहीं, अमेरिका चाहता है कि भारत कुछ खास चीजों पर टैक्स कम करे। इनमें गाड़ियां (खासकर इलेक्टि्रक गाड़ियां), शराब, पेट्रोकेमिकल, डेयरी उत्पाद और सेब और सूखे मेवे जैसी चीजें शामिल हैं।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए बातचीत जारी है। पीयूष गोयल, अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीयर से मिलने वाले हैं।

अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। दोनों देश इस बात पर जोर दे रहे हैं कि समझौता दोनों के लिए फायदेमंद होना चाहिए। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें कोई जल्दी नहीं है, लेकिन समझौता जल्द ही हो सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation