• Latest
  • Trending

ब्रह्मोस से लेकर राफेल तक तैनात, अभेद्य है ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा

April 10, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ब्रह्मोस से लेकर राफेल तक तैनात, अभेद्य है ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने पश्चिम बंगाल में स्थित सिलीगुड़ी गलियारे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं। इस गलियारे को ‘चिकन नेक’ के नाम से भी जाना जाता है। यह संकीर्ण भू-भाग है जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। बांग्लादेश और चीन की इस रणनीतिक गलियारे पर बढ़ती दिलचस्पी ने भारत को अपनी सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया है।

भारतीय सेना की तैनाती और तैयारियां
भारतीय सेना ने इस कॉरिडोर की सुरक्षा को लेकर बहुस्तरीय रणनीति अपनाई है। भारतीय सेना ने ‘चिकन नेक’ के इलाके में राफेल और मिग की तैनाती की है। हाशिमारा एयरबेस पर राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती की गई है। ब्रह्मोस मिसाइल रेजिमेंट भी एक्टिव है। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की एक पूरी रेजिमेंट क्षेत्र में तैनात है। दुश्मन के हवाई हमलों से बचाव के लिए एस-400, एमआरएसएएम और आकाश मिसाइलें तैनात हैं। इसके अलावा, सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर द्वारा लगातार युद्ध अभ्यास किए जाते हैं, जिनमें टी-90 टैंकों के साथ लाइव फायर ड्रिल्स भी शामिल हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

क्षेत्रीय समीकरण और रणनीतिक सतर्कता
बांग्लादेश के कार्यकारी प्रमुख मुहम्मद यूनुस द्वारा दिए गए हालिया बयानों और चीन की ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ के तहत बांग्लादेश में बढ़ती भागीदारी ने भारत की चिंता को बढ़ा दिया है। सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि ढाका की बीजिंग से बढ़ती नजदीकी सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसी संदर्भ में भारत ने क्षेत्र में अपने रक्षा ढांचे को और मज़बूत किया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने हाल ही में उत्तर बंगाल का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अग्रिम चौकियों का निरीक्षण किया और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भविष्य की तैयारी
2017 के डोकलाम गतिरोध के दौरान चीन द्वारा भूटान की सीमा में सड़क निर्माण की कोशिश को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक रोका था।

क्या है ‘चिकन नेक’?
यह पश्चिम बंगाल में स्थित एक संकरा गलियारा है, जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ता है। इसके चारों ओर नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन स्थित हैं, जिससे इसकी भौगोलिक और रणनीतिक संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। इसकी चौड़ाई सबसे कम हिस्से में केवल 22 किलोमीटर है। यह पूर्वोत्तर के आठ राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्कि म और त्रिपुरा-को शेष भारत से जोड़ता है। नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और चीन से घिरा यह क्षेत्र अपनी सामरिक स्थिति के कारण बेहद संवेदनशील है। इसकी वजह से यह गलियारा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक केंद्रीय भूमिका निभाता है।
जैसे-जैसे क्षेत्रीय समीकरण बदलते जा रहे हैं, भारत ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चौकस और पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी की थाइलैंड यात्रा इस कूटनीतिक पृष्ठभूमि में और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation