• Latest
  • Trending

चार नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

August 15, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चार नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

लखनऊ मेट्रो का होगा विस्तार, अरुणाचल में जल विद्युत परियोजना को कैबिनेट ने मंजूर किया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 18,541 करोड़ रुपये की योजनाओं की मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की मंजूरी दे दी । इन पर करीब 4,594 रुपये खर्च किए जाएंगे। ये प्रोजेक्ट ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में शुरू होंगे।
कैबिनेट ने दूसरा बड़ा फैसला लखनऊ मेट्रो के बारे में लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने 5,801 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लखनऊ मेट्रो के फेज वन बी परियोजना को मंजूरी दे दी है।
इसके साथ ही सरकार ने 8,146 करोड़ की लागत वाली क्लीन ग्रोथ: तातो-II हाइड्रोइलेक्टि्रक परिेयोजना को भी स्वीकृति दे दी है। यह परियोजना 700 मेगावाट बिजली पैदा करेगी। सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए इन फैसलों की जानकारी दी।
तीन अहम फैसलों के बारे में जानते हैं-
सेमीकंडक्टर इकाइयां
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत चार और सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी। स्वीकृत प्रस्ताव सिकसेम , कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (सीडीआईएल), 3डी ग्लास सॉल्यूशंस इंक और एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज टेक्नोलॉजीज से जुड़े हैं। ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इन पर लगभग 4,600 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इन परियोजनाओं में 2034 कुशल पेशेवरों को रोजगार मिलेगा। यह प्रोजेक्ट इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा। इससे अप्रत्यक्ष नौकरियां भी पैदा होंगी। देश में आईएसएम के तहत अब कुल 10 स्वीकृत परियोजनाएं हैं। पूर्व की परियोजनाओं के तहत 6 राज्यों में लगभग 1.60 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
लखनऊ मेट्रो रेल
केंद्रीय कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 12 स्टेशनों के साथ 11.165 किलोमीटर लंबा गलियारा तैयार किया जाएगा। परियोजना के तहत सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क को 34 किलोमीटर तक विस्तारित करने की योजना है। इस परियोजना का लक्ष्य पुराने लखनऊ के प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क में शामिल करना है। इन इलाकों में शामिल हैं- अमीनाबाद, यहियागंज, पांडेगंज और चौक जैसे वाणिज्यिक केंद्र। इस परियोजना के बाद मेट्रो नेटवर्क से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (मेडिकल कॉलेज) व प्रमुख पर्यटक आकर्षण, जैसे इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, घंटाघर और रूमी दरवाजा भी जुड़ जाएंगे। शहर की समृद्ध और ऐतिहासिक खान-पान की संस्कृति के लिए प्रसिद्ध पाककला स्थल भी मेट्रो के नए फेज से जुड़ जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 5,801 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
अरुणाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजना
मंत्रिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में 700 मेगावाट की तातो-II जल विद्युत परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी है। इस पर 8146.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे 72 महीने की अवधि में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना का लक्ष्य 700 मेगावाट (4 x 175 मेगावाट) की क्षमता स्थापित करना है। जो 2738.06 एमयू ऊर्जा का उत्पादन करेगी। यह परियोजना उत्तर पूर्वी इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी के माध्यम से चलाई जाएगी। इस परियोजना के तहत केंद्र सक्षम बुनियादी ढांचे के तहत सड़कों, पुलों और संबंधित ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए बजटीय सहायता के रूप में 458.79 करोड़ रुपये देगा। राज्य की इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 436.13 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation