• Latest
  • Trending

राजस्थान में 9,300 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

October 18, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राजस्थान में 9,300 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

तीन नए आपराधिक कानून सदी का सबसे बड़ा सुधारः अमित शाह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन नए आपराधिक कानूनों की शुरुआत को 21वीं सदी का सबसे बड़ा सुधार बताया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को समय पर, आसान तरीके से और सरलता से न्याय मिलेगा।

जयपुर में नए कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कहा, ‘इन कानूनों के पूरी तरह से लागू होने के बाद हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी दुनिया में सबसे आधुनिक बन जाएगी, इसका मुझे पूरा विश्वास है।’ पुरानी व्यवस्था के तहत न्याय में होने वाली देरी पर शाह ने कहा कि कुछ मामले बिना सजा के 25 से 30-30 साल तक चलते रहते थे। लोगों को समय पर न्याय नहीं मिलता था। अब इससे मुक्ति मिल जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

शाह ने कहा, मैं विश्वास के साथ बताने आया हूं कि आपराधिक न्याय प्रणाली के तीन कानून आपको समय पर, सुलभ तरीके से, सरलता से न्याय दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ईज ऑफ लिविंग’ के लिए ढेर सारे परिवर्तन किए, साथ ही इन कानूनों के अमल के साथ ‘ईज ऑफ जस्टिस’ के लिए बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा, इन कानूनों के माध्यम से हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली दंड की जगह न्याय से प्रेरित होकर काम करेगी। प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए शाह ने कहा कि नए कानून ई-एफआईआर और जीरो एफआईआर जैसी प्रणालियां पेश करते हैं, जिसका उद्देश्य शिकायत के शुरुआती चरणों को सरल बनाना है।

इससे पहले शाह ने 9,300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ के तहत चार लाख करोड़ की परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

आरोप पत्र समय पर दायर होने लगे
नए कानूनों के तहत प्रकियाओं को समयबद्ध करने पर शाह ने कहा कि जब हमने समय सीमाएं तय कीं, तब सबके मन में संशय था कि क्या ऐसा हो पाएगा? लेकिन सिर्फ एक साल हुआ है, देश में 50 प्रतिशत से ज्यादा आरोप पत्र समय पर दायर होने लगे हैं। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है एक और साल में ये 90 प्रतिशत तक पहुंच जाएंगे।

कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश होने की जरूरत कम
गृह मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने नई प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए लाखों पुलिसकर्मियों, हजारों न्यायिक अधिकारियों और फोरेंसिक प्रयोगशालाओं व जेल कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। शाह ने कहा कि इन सुधारों से अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश होने की जरूरत कम हो जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation