• Latest
  • Trending
Ilyas Azmy

कौमी एकता की शानदार मिसाल थे पूर्व सांसद इलियास आज़मी

November 3, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कौमी एकता की शानदार मिसाल थे पूर्व सांसद इलियास आज़मी

- लखनऊ में आयोजित कांफ्रेंस में उमड़े आम और खास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 3, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
Ilyas Azmy
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। पूर्व सांसद इलियास आज़मी की याद में सहकारिता भवन, लखनऊ में ‘‘इलियास आज़मी की हयात व खिदमात” शीर्षक से कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

कांफ्रेंस में जनता का अपने नेता इलियास आज़मी के प्रति इतना अपार प्रेम था कि सहकारिता भवन में बैठने की जगह नहीं बची थी। कांफ्रेंस में इलियास आज़मी द्वारा लोकसभा सांसद रहते हुए किये गये समाज सेवा, जनसेवा के कार्यों को याद किया गया। सभी अतिथियों ने इलियास आज़मी के साथ बिताये पलों को याद करते हुए उनके द्वारा समाज सेवा के कार्यों को साझा किया। कांफ्रेंस में लोकसभा सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्वमंत्री-शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप,पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान, पूर्वमंत्री, के.के. गौतम, पूर्वमंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी, पूर्व न्यायाधीश – बी0डी0 नक़वी, पूर्व राज्य मंत्री-हरिओम उपाध्याय, पूर्वआई.ए.एस. एवं पूर्व कुलपति-डॉ0 अनीस अंसारी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शाहाबाद आसिफ खान ‘बब्बू’, पूर्वमंत्री शकील नदवी, अमीक जामई, हृदय राम-सदस्य उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम लि., कांग्रेस नेता-तारिक सिद्दीकी, टीले वालीद मस्जिद के शाही इमाम जनाब फज़लुल मन्ना दरगाह दादा में सज्जादा नशी जनाब फरहत मियां, अब्दुल नसी ‘उर्दू’ अन्य धर्मगुरुओं के साथ कई वरिष्ठ अधिवक्ता, वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद, मीडिया बन्धु, बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। आयोजन का सजीव प्रसारण यूट्यूब पर भी हुआ, जिसे देश के लाखों लोगों ने देखा।

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

इस कांफ्रेंस में लखनऊ के साथ-साथ लखीमपुर, हरदोई के लोग भी आए। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि कासिम इमाम, गुलबूटे पत्रिका के प्रमुख फारूक सैय्यद, समाजसेवी सईदखान, शिक्षाविद आमिर इदरीसी और उबैद खान महाराष्ट्र से पधारे।

इस मौके पर इलियास आज़मी द्वारा किये गये कार्यों की पुस्तिका का विमोचन किया गया और उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों में वितरण भी किया गया। कांफ्रेंस में उपस्थित सभी लोगों ने नम आंखों से स्व. इलियास आज़मी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. इलियास आज़मी के बेटे अरशद सिद्दीकी, शकील सिद्दीकी एवं डॉ. अलीम सिद्दीकी, शहबाज़ सिद्दीकी ने सभा में मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया।

अन्त में इलियास आज़मी साहब के बेटे अरशद सिद्दीकी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शखावत खान, अरशद अली एवं आदिल सिद्दीकी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद इलियास आज़मी का बीमारी के चलते दिनांक 5 जून, 2023 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में देहान्त हो गया था। उनका जन्म आज़मगढ़ के एक छोटे से गांव सदरपुर बरौली में हुआ था। इलियास आज़मी अपने बाद अपने तीन पुत्रों अरशद सिद्दीकी, शकील सिद्दीकी एवं डॉ0 अलीम सिद्दीकी को समाज की सेवा के लिए छोड़ गए हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation