ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत सरकार के पूर्व गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने राम मंदिर के लिए अपनी जीवन भर की कमाई दान कर दी है। राम मंदिर के लिए 5 करोड़ की लागत से 151 किलो की राम चरित मानस का निर्माण करवा रहे हैं। मानस के पन्नों में सोना चढ़ाया जाएगा और स्वर्ण जड़ित अक्षर लिखे जाएंगे। उनके अनुसार ईश्वर ने उन्हें बहुत कुछ दिया। प्रमुख पदों पर रहा। रिटायरमेंट के बाद भी खूब पैसा मिल रहा है। दाल-रोटी खाने वाला इन्सान हूं। पेंशन ही खर्च नहीं होती ‘! इसके निर्माण के लिए 4 लाख गांवों के भक्तों का योगदान भी काम आ रहा है। हर महीने मंदिर के दान पात्र में एक करोड़ का चंदा आता है। वहीं रामभक्तों ने भी चार क्विंटल सोना-चांदी के रूप में अपना योगदान दिया है।