• Latest
  • Trending

किसानों ने तैयार की बकरी की नई क्रॉस ब्रीड नस्ल

September 27, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

किसानों ने तैयार की बकरी की नई क्रॉस ब्रीड नस्ल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। किसानों ने मेहनत, अनुभव और वैज्ञानिक नवाचार का जबरदस्त मिश्रण कर बकरी की एक ऐसी क्रॉस-ब्रीड नस्ल को तैयार किया है, जिसका नाम ‘सोनपरी’ है। पारंपरिक नस्लों को पीछे छोड़ते हुए सोनपरी न सिर्फ अधिक दूध देती है, बल्कि एक साथ चार बच्चे जन्म देने की क्षमता और रोगों से लड़ने की जबरदस्त ताकत भी रखती है। वैज्ञानिक अब इस नस्ल का पंजीकरण कर देश-दुनिया में पहचान दिलाने की कवायद में जुट गए हैं।
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की वैज्ञानिक डॉ. वंदना ने बताया कि दो साल पहले संस्थान की टीम ने यूपी में पशुओं के नस्ल की पहचान करने के लिए एक सर्वे किया था। इस दौरान ही सोनपरी नस्ल के बारे में डिटेल जानकारी प्राप्त हुई। दरअसल, काफी पहले सोनभद्र और मिर्जापुर के इलाकों में किसानों की मदद के लिए और उनकी गरीबी दूर करने के लिए बेरारी नस्ल की बकरी उनके बीच बांटी गईं थी। इसे पालकर वो इसके दूध से बच्चों का पालन-पोषण करते थे। लेकिन बीते कुछ वक्त से इन्हीं किसानों ने बैरारी बकरी और ब्लैक बंगाल नस्ल के बकरे को क्रास कराकर एक नई नस्ल तैयार कर दी।
मालूम हो कि ब्लैक बंगाल पश्चिम बंगाल की नस्ल है लेकिन इसका पालन सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी किया जाता है। इसी के चलते किसानों ने ये नया प्रयोग किया। ब्लैक बंगाल नस्ल खासतौर से मीट के लिए अपनी पहचान रखती है। वजन में सोनपरी नस्ल के बकरे 24 से 28 किलो के होते हैं।
सोनपरी की रोग प्रतिरोधक क्षमता है अधिक
डॉ. वंदना का कहना है कि सोनपरी बकरी की एक सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये 22 फीसद केस में चार बच्चे तक देती है। जबकि सामान्य तौर पर ये दो से तीन बच्चे देती है। जबकि दूसरी नस्ल की बकरियां कुछ खास केस में ही तीन बच्चे तक देती हैं। बकरी पालकों के बीच इसे पसंद किए जाने की एक और बड़ी वजह ये है कि इस नस्ल में रोगों से लड़ने की क्षमता दूसरों के मुकाबले बहुत ज्यादा है क्योंकि सोनपरी नस्ल में ब्लैक बंगाल का अंश है तो इसके मीट का टेस्ट भी अलग है। इसे मीट के लिए कितना पसंद किया जाता है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे बकरों के मुकाबले इसका मीट 200 रुपये किलो महंगा बिकता है।
सोनपरी नस्ल की ऐसे कर सकते हैं पहचान
वैज्ञानिक ने बताया कि अगर आप बाजार में सोनपरी नस्ल के बकरे-बकरी खरीदने जा रहे हैं तो इनकी पहचान बहुत ही आसान है। ये दिखने में डार्क ब्राउन कलर के होते हैं। इनकी पीठ यानि रीढ़ की हड्डी पर गर्दन से लेकर पूंछ तक काले रंग के उभरे हुए बाल होते हैं। इतना ही नहीं गले पर काले उभरे हुए बालों की रिंग (गोला) होती है। सींग नुकीले पीछे की ओर होते हैं। ये मध्यम आकार की बकरी है। पूंछ के पास थाई पर भी ब्राउन और ब्लैक कलर के उभरे हुए बाल होते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation