• Latest
  • Trending

जेवर एयरपोर्ट का विस्तार, हजार परिवार होंगे विस्थापित

August 1, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट का विस्तार, हजार परिवार होंगे विस्थापित

ली जाएगी 14 गांवों की 1857 हेक्टेयर जमीन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। देश की राजधानी दिल्ली के नजदीक बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के विस्तार से 17 हजार परिवार प्रभावित होंगे। 7 सरकारी स्कूलों को भी दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के लिए 14 गांवों की 1857 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। इससे आसपास रह रहे लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा। सरकार लोगों को दूसरी जगह बसाने और मदद करने की योजना बना रही है।
इस साल मई और जून में एक सर्वे किया गया था। इसमें पता चला कि ज्यादातर प्रभावित परिवार छोटे किसान या खेतिहर मजदूर हैं। उनकी सालाना कमाई 50 हजार से 1 लाख रुपये के बीच है। केवल 4% लोग ही साल में 5 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं। सर्वे के आधार पर एक योजना बनाई गई है। इसमें कहा गया है कि लोगों की जीविका खेती और पशुपालन पर निर्भर है, इसलिए, नई जगह पर पशुओं के लिए भी सुविधाएं होनी चाहिए।
रहने के लिए मिलेंगे सबको प्लॉट
जिला प्रशासन ने जेवर कस्बे के पास 340 हेक्टेयर जमीन चुनी है। यहां प्रभावित परिवारों को बसाया जाएगा। यह जगह अलावलपुर, मंगरौली, अहमदपुर चौरौली और नीमका शाहजहांपुर में है। यहां आधुनिक सुविधाओं वाला एक नया गांव बनाया जाएगा। परिवारों को उनके आकार के हिसाब से 50 से 500 वर्ग मीटर के प्लॉट मिलेंगे। नई जगह पर सड़कें, पीने का पानी, सीवेज सिस्टम, बिजली, सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी, राशन की दुकानें और श्मशान घाट जैसी सुविधाएं होंगी। जानवरों के लिए भी जगह होगी।
अविवाहित बेटियों को भी मिलेगा प्लॉट
इस योजना में महिलाओं को भी बराबर का हक दिया गया है। अविवाहित बेटियों को भी बेटों की तरह अलग प्लॉट और आर्थिक मदद मिलेगी। कुल 17,945 प्रभावित परिवारों को एक साल के लिए 3 हजार रुपये महीना गुजारा भत्ता, 50 हजार रुपये परिवहन मुआवजा और अनुसूचित जाति और जनजाति परिवारों को 50 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। हर परिवार के एक सदस्य को एयरपोर्ट से जुड़े कामों में नौकरी दी जाएगी।
ज्यादा मुआवजा चाहते हैं कई गांवों के लोग
हालांकि जिला प्रशासन की इस योजना से कई गांव वाले आक्रोशित हैं। नीमका शाहजहांपुर में केवल 1 प्रतिशत, ख्वाजपुर में 20 और थोरा में 50 प्रतिशत परिवारों ने ही सर्वे में भाग लिया। वे और ज्यादा सरकारी मुआवजा चाहते हैं। सात सरकारी स्कूलों को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। ये स्कूल बनवारीवास, किशोरपुर, रामनेर, नीमका शाहजहांपुर, ख्वाजपुर, थोरा और जेवर बांगर इलाके में हैं। इन स्कूलों को नई जगह पर मुफ्त जमीन दी जाएगी, लेकिन अभी जो जमीन उनके पास है, उसके लिए कोई मुआवजा नहीं मिलेगा।
4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर मिलेगा मुआवजा
जिला प्रशासन की इस योजना को अभी राज्य सरकार से मंजूरी नहीं मिली है। एडीएम (भूमि अधिग्रहण) बच्चू सिंह ने बताया कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हम अंतिम योजना प्रकाशित करेंगे। इसके बाद औपचारिक रूप से पुनर्वास क्षेत्र घोषित करेंगे। जमीन मालिकों को 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा मिलेगा। यह पिछली बार से 40 प्रतिशत अधिक है।

मंजूरी का इंतजार
यूपी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हम अंतिम योजना प्रकाशित करेंगे। इसके बाद औपचारिक रूप से पुनर्वास क्षेत्र घोषित करेंगे।
एडीएम (भूमि अधिग्रहण) बच्चू सिंह

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation