• Latest
  • Trending
tariffs

अपनी रक्षा सबका हक

April 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अपनी रक्षा सबका हक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
tariffs
दीपक द्विवेदी

वस्तुत: विकासशील देशों को अपने किसानों को बढ़ते आयातों के संकट से बचाने के लिए उचित समय पर अनुकूल कदम उठाने चाहिए। सभी देशों को अपनी अधिसंख्य आबादी की आजीविका की रक्षा करने का पूर्ण अधिकार प्राप्त है।

हाल-फिलहाल में अलग-अलग कारणों से दुनिया का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। कभी युद्ध विश्व की तस्वीर बदल रहे हैं तो कहीं आतंकवाद के कारण विभिन्न देशों को असामान्य परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब घटनाक्रमों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया ‘टैरिफ वार’ अलग से छेड़ दिया है जिसकी वजह से भारत समेत दुनिया भर के बाजार धड़ाम हो गए थे। यह तो अच्छा हुआ कि ट्रंप ने चीन को छोड़ कर अन्य देशों के खिलाफ इस ‘टैरिफ वार’ को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया जिसकी वजह से बाजारों में कुछ बहार लौट आई। दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप कभी भी, कुछ भी कर देने वाला मिजाज रखते हैं क्योंकि अब ट्रंप ने एक और नया अल्टीमेटम दे डाला है कि जो भी अमेरिका में 30 दिन से ज्यादा रहेगा उसे रजिस्ट्रेशन कराना होगा; अन्यथा ऐसे व्यक्ति को अवैध प्रवासी मान कर उस पर कार्रवाई होगी। ट्रंप का मानना है कि विश्व के देश अमेरिका पर तो कर लगा रहे हैं पर अब और ऐसा नहीं होगा। ट्रंप का कहना है कि अब समय आ गया है कि हम अपने उत्पादों का निर्माण अमेरिका में ही करें। हम किसी भी देश, खासकर चीन जैसे दुश्मन व्यापारिक राष्ट्रों के आगे बंधक नहीं बन सकते। ये देश दशकों से हमारा व्यापारिक शोषण करते आ रहे हैं लेकिन अब वो दिन लद चुके हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

इसके विपरीत दुनिया भर का मत है कि ट्रंप ने मनमाने तरीके से आयात शुल्कों की घोषणा करते हुए हाल में संयुक्त राज्य अमेरिका को विकासशील देशों सहित विभिन्न देशों द्वारा ठगे जाने की जो शिकायत की है, उसे उचित नहीं माना जा सकता। इसका आधार यह है कि हाल के दशकों के विदेशी व्यापार की सबसे बड़ी और कड़वी सच्चाई यही रही है कि धनी देशों और वहां की बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने व्यापार नियमों और विश्व व्यापार संगठन का भरपूर उपयोग अपने संकीर्ण स्वार्थों को बढ़ाने के लिए किया है तथा विकासशील देशों के जरूरतमंद लोगों; विशेषकर किसानों को होने वाली क्षति की अनदेखी की है। यहां एक तथ्य और बड़ा अजीब सा यह है कि जब शोषण करने वाले ही शिकायत करने लगें तो फिर ऐसे ही हालात विश्व में उत्पन्न होंगे जैसे कि ट्रंप के ‘टैरिफ वार’ से देखने को मिल रहे हैं। दरअसल धनी देशों की सब्सिडी पर आधारित खेती से विकासशील और गरीब देशों के किसानों को व्यापक हानि का सामना करना पड़ता है। इस ओर ऑक्सफेम इंटरनेशनल द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले तथ्यों सहित ध्यान दिलाया है। इस रिपोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लागत से भी कम मूल्यों पर विकासशील देशों को कृषि उत्पाद निर्यात कर विकसित देश यहां के स्थानीय उत्पादन, खाद्य सुरक्षा और गांववासियों की रोजी-रोटी की बहुत हानि कर रहे हैं। भूमंडलीकरण और व्यापार की विसंगतियों के गरीबों पर असर का विश्लेषण करने वाली इस अध्ययन रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोपियन यूनियन और संयुक्त राज्य अमेरिका उत्पादन लागत से एक तिहाई से भी कम कीमत पर निर्यात करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इस तरह के निर्यातों से विकासशील देशों में छोटे किसानों का भविष्य तबाह हो रहा है। इस तरह एक तो विश्व व्यापार का हिसाब-किताब विकासशील और निर्धन देशों के विरुद्ध रखा गया तथा दूसरी ओर विदेशी व्यापार के नियमों में बहुत से अन्य मुद्दे जोड़ कर विकासशील और निर्धन देशों की संप्रभुता को भी चोट पहुंचाई गई। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया घोषणाओं से मनमानी नीतियों को और बढ़ावा ही मिला है। इसका दोषारोपण भी विकासशील, निर्धन और अन्य देशों पर कर दिया गया है। अब जरूरी यह है कि इस मनमानेपन, शोषण और कठिनाइयों को बढ़ाने वाली एकतरफा कार्यवाही के खिलाफ विकासशील देशों को व्यापक विरोध करना चाहिए और इसके लिए विकासशील देशों को अपनी एकता भी बढ़ानी चाहिए क्योंकि भले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी अपना ‘टैरिफ वार’ स्थगित कर दिया हो पर वह इसे कभी भी पुन: प्रारंभ कर सकते हैं। वस्तुत: विकासशील देशों को अपने किसानों को बढ़ते आयातों के संकट से बचाने के लिए उचित समय पर अनुकूल कदम उठाने चाहिए। सभी देशों को अपनी अधिसंख्य आबादी की आजीविका की रक्षा करने का पूर्ण अधिकार प्राप्त है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation